उत्तराखंड

उत्तराखंड से बड़ी खबर : युवती को धर्मातरण कराने की कोशिश व उकसाने के आरोप में पिता-पुत्र को श्रीनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Advertisements

धर्मातरण कराने की कोशिश करने वाले पिता पुत्र को श्रीनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

रिपोर्ट, भगवान सिंह श्रीनगर गढ़वाल।

उत्तराखण्ड़ में लव जिहाद के साथ अब धर्मातरण के मामले भी प्रकाश में आने लगे हैं। उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2018 के तहत श्रीगनर में पिता पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

दोनों पर श्रीनगर की एक युवती को धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने का आरोप है। दरअसल कुछ दिनों से श्रीनगर में एक मामला जोरों से चर्चा का विषय बन रहा था। जिसमें एक विशेष समुदाय के युवक पर एक स्थानीय युवती को बहलाफूसला कर भगाने की बात की जा रही थी। इस मामले को लेकर हिन्दू संगठनों के लोगों ने भी श्रीनगर कोतवाल से भी मुलाकात की थी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री से मिले एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरियाल 

जानकारी के अनुसार गढ़वाल विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली एक युवती की श्रीनगर में एक युवक से उसकी सहेली के जरिए कुछ साल पहले मुलाकात हुई थी। युवक व युवती का मेलजोल बढ़ने लगा दोनों ही गढ़वाल विश्वविद्यालय के छात्र हैं। इस बीच युवक युवती को धर्म परिवर्तन के लिए प्रोत्साहित करने की कोशिश करता रहा जिसमें युवक के पिता ने भी सहभागिता निभाई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ईएसआई के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

बेटी के व्यवहार में परिवर्तन देख युवती के माता पिता ने उससे पूरी जानकारी ली। बेटी ने अपने परिजनों को घटना की पूरी जानकारी दी। जिसके बाद मंगलवार देर सांय इस मामले में कोतवाली श्रीनगर में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी पौड़ी श्वेता चौबे के निर्देश पर एक टीम गठित की गयी।

पुलिस टीम ने 12 घंटे के अंदर ऋषिकेश से आरोपी पिता पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। श्रीनगर के क्षेत्राधिकारी श्याम दत्त नौटियाल ने बताया कि बताया कि आरोपी बेटे मुजीब खान 22 वर्ष, पिता बाबू खान 45 वर्ष निवासी बदायू यूपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम से एबीवीपी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने की भेंट

उक्त आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2018 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी पुत्र पर पीड़िता से छेड़छाड़ की अतिरिक्त धारा भी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी पिता-पुत्र को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पौड़ी की अदालत में पेश किया गया।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top