उत्तराखंड

दर्दनाक मौत : नैलचामी नदी में पैर फिसलने से 32 वर्षीय महिला की मौत, पुलिस व एसडीआरएफ ने किया शव बरामद 

टिहरी / इंफो उत्तराखंड 

टिहरी जिले के घनसाली से बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है, जहां घनसाली विकास खंड की नैलचामी नदी में पैर फिसलने से एक 32 वर्षीय महिला की मौत हो गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने उफनती नदी में उतरकर महिला के शव को बरामद किया, वहीं टिहरी जिले के घनसाली क्षेत्र सहित ऊपरी हिस्सों में भारी बारिश के चलते जिले से गुजरने वाली नदी नाले उफान पर है।

यह भी पढ़ें 👉  जिज्ञासा विवि में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ

मिली जानकारी के मुताबिक आज दोपहर घनसाली की जाख नैलचामी निवासी एक (32) वर्षीय महिला खेत की गुड़ाई के लिए नदी के पास के खेत मे गई थी। महिला के साथ गांव की एक और महिला भी साथ मे गुड़ाई के लिए खेत मे गई थी।

दोनों महिलाओं ने एक ही खेत की गुड़ाई पूरी करने के बाद नदी पार दूसरे खेत मे गुड़ाई के लिए, नदी पार कर रही थी, तभी एक (32) वर्षीय महिला लीला देवी का अचानक पांव फिसल गया, जिसके बाद वह नैलचामी नदी के उफनती जलधारा के तेज बहाव के लहरों में डूबती हुई बह गई।

यह भी पढ़ें 👉  जिज्ञासा विवि में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ

साथी महिला के शोर मचाने पर पास में किसी के न होने से कोई मदद के लिए नहीं आ पाया, जिसके बाद महिला ने कुछ दूर जाकर लोगों को घटना के बारे में बताया, जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना घनसाली थाना पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें 👉  जिज्ञासा विवि में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ

जिसके बाद पुलिस व एसडीआरएफ ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया, वहीं काफी तलाश करने के बाद महिला का शव डेढ़ किमी0 की दूरी पर बरामद किया गया है। संयुक्त टीम ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top