Ad Ad
उत्तराखंड

Uttarakhand : प्रदेश में खुले 6 नये पुलिस थानें और 20 चौकियां, मुख्यमंत्री dhami ने किया उद्घाटन

  • प्रदेश में खुले 06 नये पुलिस थानें और 20 चौकियां, माननीय मुख्यमंत्री जी ने किया उद्घाटन

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने आज सचिवालय से 06 नये पुलिस थाने एवं 20 नई पुलिस चौकियों का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। इन 06 थानों में 661 ग्राम एवं 20 चौकियों में 696 ग्राम शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कुल पुलिस थानों की संख्या 166 और पुलिस चौकियों की संख्या 257 हो गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  योग दिवस 2026: वैदिक योग परंपरा की नई ध्वजवाहक बनीं 18 विश्व रिकॉर्डधारी योगिनी वान्या शर्मा

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन से समृद्धि के मार्ग को प्रशस्त करने के लिए राज्य सरकार वचनबद्ध है। पुलिस व्यवस्था राज्य की कानून व्यवस्था का दर्पण होती है। उन्होंने कहा कि विकास एवं व्यवस्थाओं में परिवर्तन के साथ राज्य के जिन क्षेत्रों में राजस्व पुलिस की जगह पर नियमित पुलिस की आवश्यकता हो रही है, उनमें चरणबद्ध तरीके से नियमित पुलिस की व्यवस्था की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  16 जून को ऋषिकेश में एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला आयोजित करेगा पीआईबी देहरादून

पुलिस के अधिकारियों को अपने नियमित कार्यों के अलावा जनहित से जुड़े विषयों पर लगातार कार्य करना होगा और 2025 तक उत्तराखण्ड को ड्रग्स फ्री राज्य बनाने, स्वच्छता अभियान एवं सामाजिक सरोकारों के अन्य कार्यों में भी उत्तराखण्ड पुलिस को लगातार कार्य करना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  20 जून को आएगी किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त, हरिद्वार में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top