उत्तराखंड

बड़ी खबर : यहां जंगली मशरूम खाने से 8 मजदूरों की ताबियत बिगड़ी, हालत गंभीर…

बड़ी खबर : यहां जंगली मशरूम खाने से 8 मजदूरों की ताबियत बिगड़ी, हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

टिहरी गढ़वाल।

टिहरी गढ़वाल से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां जंगली मशरूम खाने से 8 मजदूरों की हालत बिगड़ गई। जिसके बाद इन मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इन सब का इलाज चल रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक देवप्रयाग ब्लाक के अंतर्गत सिलोड गांव में देर रात कुछ मजदूरों ने जंगली मशरूम खा लिया था। इसके खाने के बाद सभी को उल्टी-दस्त शुरू हो गए। और सभी मजदूर बेसुध हो गए। जैसे ही इसकी सूचना आस- पड़ोस को मिली तो उन्होंने इस स्थिति को देखकर इसकी सूचना गांव के ही पूर्व प्रधान को दी।

यह भी पढ़ें 👉  विपक्ष को फिजूलखर्ची से किसने रोका, देश पीएम की ऊर्जा बचत अपील के साथ है : भट्ट

..सूचना मिलते ही पूर्व प्रधान ने तत्काल कांडीखाल स्थित निजी क्लिनिक से डॉक्टर को बुलाकर मजदूरों का उपचार शुरू करवाया, लेकिन फिर से उन्हें उल्टी दस्त शुरू हो गए, और उनकी ताबियत ज्यादा ही बिगड़ गई। जिसके बाद पूर्व प्रधान ने एबुलेंस बुलाकर सभी को सीएचसी पिलखी में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पर्वतीय क्षेत्रों में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता : डॉ आ राजेश कुमार

आपकों बता दें कि ये सारे मजदूर देवप्रयाग ब्लॉक के सिलोड़ गांव में बगवान हिंडोलाखाल पंपिंग योजना में काम कर रहे थे। और देर रात उन लोगों ने मशरूम की सब्जी बनाकर खाई ली। जिसकी बाद उनकी ताबियत ज्यादा खराब हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं

इसमें सुषमा व उसका पति केशव बहादुर, प्रेम बहादुर, शिव बहादुर, अवतारी, भीम बहादुर, घनश्याम, दीपक कुमार आदि शामिल हैं।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top