हिल न्यूज़

ब्रेकिंग : सैन्यधाम का निर्माण प्रदेश के पूर्व सैनिकों के लिए गौरव की बात : जोशी

Advertisements

टनकपुर के आमबाग में पूर्व सैनिक सम्मलेन को सम्बोधित करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

बनबसा/इंफो उत्तराखंड

वीरवार को प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने टनकपुर के आमबाग में आयोजित पूर्व सैनिक सम्मलेन को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य में सैन्यधाम का निर्माण प्रदेशवासियो समेत पूर्व सैनिकों के लिए गौरव की बात है।

सभा को सम्बोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि जनता का आशीर्वाद ही है कि फ़ौज का एक सिपाही आज 4 बार का विधायक और मंत्री है। उन्होंने कहा कि पुष्कर सिंह धामी युवा है और उनके अंदर प्रदेश के समग्र विकास की क्षमता है। मंत्री ने बताया कि कारगिल से पहले किसी शहीद को उचित सम्मान नहीं मिलता था, अटल सरकार ने तिरंगे झंडे में शहीदों के पार्थिव शरीर को उनके घर तक पहुँचाने का काम भी किया।

यह भी पढ़ें 👉  ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्य सचिव

ओआरओपी के माध्यम से भाजपा की सरकार ने पूर्व सैनिकों की पेन्शन को बढ़ाने का काम किया। शहीदों के परिजनो को उनकी योग्यतानुसार सरकारी नौकरी देने का काम किया जा रहा है। मंत्री ने सैनिक कल्याण से सम्बंधित योजनाओं की जानकारी पूर्व सैनिकों को दी।

यह भी पढ़ें 👉  DBUU के सहायक प्राध्यापक भूपेन्द्र कुमार टम्टा को मिली पीएचडी की उपाधि

सैन्यधाम को प्रदेश का 5वाँ धाम बनाए जाने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। सैन्यधाम का निर्माण कार्य 2023 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। लाइट एंड साउंड शो, थिएटर सहित कई अन्य आकर्षण का केंद्र सैन्यधाम होगा। उन्होंने कहा कि सैनिक कभी बूडा नहीं होता, सैनिक हमेशा यंग रहता है।

मंत्री ने कहा कि 31 मई को भाजपा प्रत्याशी पुष्कर सिंह धामी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने करें और करवाए। उन्होंने कहा कि चम्पावत एवं प्रदेश के विकास के लिए पुष्कर सिंह धामी को चुनना बहुत ज़रूरी है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम ने "नशामुक्त उत्तराखंड वॉकथॉन" को दिखाई हरी झंडी

इस मौक़े पर मेहता एंड पार्टी द्वारा नुक्कड़-नाटक एवं कुमाऊँनी गीतों के माध्यम से भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पक्ष में मतदान करने की अपील की गयी।

इस अवसर पर भाजपा ज़िलाध्यक्ष दीप पाठक, पूर्व मंत्री स्वामी यतेश्वरानंद, कर्नल बीडी जोशी, ज़िला पंचायत सदस्य पुष्कर कापड़ी, कैप्टन भुवन कापड़ी, कैप्टन चंद्रसेखर गहतोड़ी, ग्राम प्रधान मोहिनी चंद, पूजा जोशी, गीता जोशी, उर्मिला चंद, शमशेर सिंह बिष्ट, वयोवृद्द पूर्व सैनिक नैन चंद आदि उपस्थित रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top