उत्तराखंड

दु:खद : यहां रेत-बजरी से भरा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त (truck crash), एक की मौत 

Advertisements

जनपद अल्मोड़ा के भतरोजखान में डंपर हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने शव किया बरामद।

अल्मोड़ा/ इंफो उत्तराखंड 

आज दिनाँक 07 नवंबर 2022 को प्रातः लगभग 02:00 बजे DCR अल्मोड़ा द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि भतरोज खान में एक रेत बजरी से भरा हुआ ट्रक (UK04 CB 9072) 100 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  DBUU के सहायक प्राध्यापक भूपेन्द्र कुमार टम्टा को मिली पीएचडी की उपाधि

उक्त सूचना पर SDRF रेस्क्यू टीम रात्रि में ही SI राजेश जोशी के हमराह तत्काल मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम ने "नशामुक्त उत्तराखंड वॉकथॉन" को दिखाई हरी झंडी

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर राहत एवं बचाव कार्य आरंभ किया गया। अत्यधिक विषम परिस्थितियों में SDRF जवानों द्वारा गहरी खाई में उतरकर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक के पास गहन सर्चिंग करते हुए एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया।

तत्पश्चात उक्त शव को कड़ी मशक्कत करते हुए स्ट्रैचर की सहायता से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर 108 के माध्यम से अग्रिम कार्यवाही हेतु अस्पताल भिजवाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रेखा आर्या के खिलाफ सोमेश्वर में उमड़ा जनसैलाब, 210 करोड़ की संपत्ति की जांच की मांग

मृतक का विवरण :-

गोविंद सिंह पुत्र अमर सिंह, निवासी- ध्योली धौनी थाना – लमगड़ा, उम्र- 40 वर्ष।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top