उत्तराखंड

ब्रेकिंग : अब ग्राम विकास विभाग में भी समाप्त हुए सभी अटेचमेंट। पढ़े आदेश

देहरादून/इंफो उत्तराखंड

कृषि एवं ग्राम विकास मंत्री गणेश जोशी इस समय विभागीय कार्यप्रणाली को जन अपेक्षाओं के अनुरूप बनाने के लिए फ्रंटफुट पर बेटिंग कर रहे हैं। अपने अधीन विभागों में उनके द्वारा सभी सम्बद्धीकरण समाप्त कर दिए गए हैं। पहले उद्यान विभाग, फिर कृषि विभाग और अब ग्राम विकास विभाग में भी तत्काल प्रभाव से कर्मचारियों / अधिकारियों के शासन स्तर, आयुक्त स्तर तथा जनपद स्तर से सभी सम्बद्धीकरण तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं पर कांग्रेस का प्रदर्शन, एमएस बिष्ट को सौंपा ज्ञापन

 

 

काबीना मंत्री ने कहा कि राज्य की जनता ने धामी सरकार को सुशासन तथा सरकार जनता के द्वार की फीलिंग के साथ जनादेश दिया है। कार्मिकों को भी देहरादून में रहने की प्रवृत्ति से बाज आना होगा। मुख्यमंत्री पहले ही अधिकारियों को ताकीद कर चुके हैं कि तहसील स्तर के काम जिला मुख्यालय और जिलों के काम राजधानी तक नहीं आने चाहिए। अगर अधिकारी कर्मचारी देहरादून में ही पड़े रहेंगे तो क्षेत्र में काम कैसे होगा।

यह भी पढ़ें 👉  बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर दून अस्पताल में कांग्रेस का हल्लाबोल
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top