उत्तराखंड

सख्ती : बिना फोटो-वीडियो जांच की तो रद्द होगा लाइसेंस, वाहन भी होंगे सीज

  • वाहन की फोटो-वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं करने वाले प्रदूषण केंद्रों पर होगी कार्रवाई

देहरादून। परिवहन विभाग ने प्रदूषण जांच केंद्रों में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए सख्ती शुरू कर दी है। अब वाहन की प्रदूषण जांच के दौरान फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं करने वाले प्रदूषण जांच केंद्रों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नियमों का उल्लंघन मिलने पर उनका लाइसेंस भी निरस्त किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  1,002 एकड़ भूमि NUITL के कब्जे में, परियोजना स्थल पर कोई बाधा नहीं : सीएम

आरटीओ (प्रशासन) संदीप सैनी ने बताया कि जिले में करीब 90 प्रदूषण जांच केंद्र संचालित हैं। पूर्व में शिकायत मिलने पर कई केंद्रों का निरीक्षण किया गया था। जांच में कुछ केंद्रों पर मानकों का पालन नहीं मिलने की शिकायतें सामने आई थीं। ऐसे में सभी केंद्रों को प्रत्येक वाहन की प्रदूषण जांच के दौरान फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों की अनदेखी करने वाले केंद्रों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  "मेरे सपनों का उत्तराखंड'' निबंध अभियान में युवाओं का जबरदस्त उत्साह

प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर भी चलेगा अभियान

आरटीओ प्रशासन ने बताया कि जिन वाहनों का समय पर प्रदूषण प्रमाणपत्र (पीयूसी) नहीं बनवाया जाता, उनके खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान ऐसे वाहनों का चालान करने के साथ आवश्यक होने पर उन्हें सीज भी किया जाएगा। वहीं प्रदूषण जांच केंद्रों का भी नियमित निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण में अनियमितता मिलने पर संबंधित केंद्र का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  15 सितंबर को प्रकाशित होगी फाइनल निर्वाचक नामावली : डीएम
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top