उत्तराखंड

हादसे रोकने के लिए परिवहन विभाग चलाएगा जागरूकता अभियान

  • हादसे रोकने को परिवहन विभाग का जागरूकता अभियान

देहरादून। सड़क हादसों में कमी लाने के लिए परिवहन विभाग ने शनिवार को पैदल यात्रियों और दोपहिया वाहन चालकों को यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान भारी वाहनों के ब्लाइंड स्पॉट की जानकारी देते हुए छोटे वाहन चालकों को ट्रक, डंपर और बसों को साइड से ओवरटेक नहीं करने की सलाह दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड सचिवालय रक्षक संघ की नई कार्यकारिणी सर्वसम्मति से निर्वाचित

आरटीओ (प्रशासन) संदीप सैनी ने बताया कि शहर में ऐसे कई ब्लाइंड स्पॉट चिह्नित किए गए हैं, जहां दुर्घटना की आशंका अधिक रहती है। भारी वाहनों के साइड मिरर से कई बार पीछे या बगल से आ रहे छोटे वाहन दिखाई नहीं देते, जिससे हादसे हो सकते हैं। ऐसे में वाहन चालकों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने और ब्लाइंड स्पॉट में ओवरटेक से बचने की सलाह दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  सोशल मीडिया और तुलनात्मक दबाव बन रहे मानसिक अवसाद का मुख्य कारण : विमल रतूड़ी

अभियान के दौरान पैदल यात्रियों को जेब्रा क्रॉसिंग से ही सड़क पार करने, सड़क पार करते समय दोनों ओर देखकर वाहन की गति का आकलन करने और रात में कम रोशनी वाले स्थानों पर रिफ्लेक्टर युक्त कपड़े पहनने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही भारी वाहन के मुड़ते समय उसके और फुटपाथ के बीच से निकलने का प्रयास नहीं करने तथा चौराहों पर विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई।

यह भी पढ़ें 👉  "मेरे सपनों का उत्तराखंड'' निबंध अभियान में युवाओं का जबरदस्त उत्साह

आरटीओ प्रशासन ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर वाहन चालकों और आम लोगों के बीच इस तरह के जागरूकता अभियान आगे भी नियमित रूप से चलाए जाएंगे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top