उत्तराखंड

अनूठी पहल : नौ वर्षों से निजी खर्च पर मेधावी छात्रों को करा रहे भारत दर्शन : कंडारी

Advertisements
  • नौ वर्षों से निजी खर्च पर मेधावी छात्रों को भारत दर्शन करा रहे देवप्रयाग विधायक
  • शिक्षा के क्षेत्र में बनी प्रेरणादायक मिसाल

श्रीनगर। देवप्रयाग विधानसभा के विधायक विनोद कंडारी ने गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) श्रीनगर में आयोजित प्रेस वार्ता में अपनी बहुचर्चित ‘भारत दर्शन’ पहल की जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष भी विधानसभा क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों को उनके निजी खर्च पर देश के महत्वपूर्ण धार्मिक ऐतिहासिक और लोकतांत्रिक संस्थानों का शैक्षिक भ्रमण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि नौ वर्ष पूर्व शुरू की गई यह पहल आज भी लगातार जारी है और इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ देश की सांस्कृतिक विरासत लोकतांत्रिक व्यवस्था और राष्ट्रीय संस्थाओं से प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराना है।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत

विधायक विनोद कंडारी ने बताया कि सितंबर माह में आयोजित होने वाली इस यात्रा में देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के टॉपर छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। यात्रा की शुरुआत ऋषिकेश से होगी जहां विद्यार्थियों को गंगा आरती के दर्शन कराए जाएंगे। इसके बाद उत्तराखंड विधानसभा का भ्रमण कराया जाएगा तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।

उन्होंने बताया कि इसके बाद दल उत्तर प्रदेश के लिए रवाना होगा जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट उत्तर प्रदेश विधानसभा का भ्रमण तारामंडल (प्लैनेटेरियम) का अवलोकन तथा प्रदेश के प्रमुख ऐतिहासिक सांस्कृतिक और शैक्षिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। यात्रा के दौरान विद्यार्थियों को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर सहित अन्य महत्वपूर्ण धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन भी कराए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत

विधायक कंडारी ने कहा कि यह यात्रा केवल पर्यटन नहीं बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास राष्ट्रीय चेतना और भविष्य निर्माण का एक प्रयास है। इससे बच्चों को देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था सांस्कृतिक विविधता और विकास मॉडल को निकट से समझने का अवसर मिलता है जो उनके जीवन में सकारात्मक प्रेरणा का स्रोत बनता है। उन्होंने कहा कि इस पहल के लिए विद्यार्थियों या उनके अभिभावकों से किसी प्रकार का आर्थिक सहयोग नहीं लिया जाता।

यात्रा का संपूर्ण खर्च वे स्वयं वहन करते हैं। उनका मानना है कि ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को भी देश को करीब से देखने और सीखने का समान अवसर मिलना चाहिए। विधायक विनोद कंडारी की यह पहल पिछले नौ वर्षों से लगातार जारी है और समय-समय पर प्रदेश ही नहीं देशभर में भी इसकी सराहना होती रही है। शिक्षा के क्षेत्र में उनके इस नवाचार को मेधावी विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन और भविष्य निर्माण की दिशा में एक प्रेरणादायक प्रयास माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत

इस अवसर पर प्रधान संगठन कीर्तिनगर के अध्यक्ष बशु भट्ट, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र कुंवर,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष अमरजीत,ठेकेदार संघ अध्यक्ष देवेंद्र बुटोला तथा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष आकाश रावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top