उत्तराखंड

हादसा : यहां खाई में गिरी बलेनो कार, एसडीआरएफ ने बचाई तीन जिंदगियां

गूलर के पास खाई में गिरी बलेनो कार, एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

टिहरी। देर रात गूलर के पास एक बलेनो कार (UP16EJ6275) गहरी खाई में गिर गई, जिससे कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और घायलों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

घटना की जानकारी जिला नियंत्रण कक्ष, टिहरी ने 11 जनवरी की देर रात एसडीआरएफ को दी। सूचना मिलते ही एडिशनल उपनिरीक्षक गब्बर सिंह नेगी के नेतृत्व में टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तुरंत रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचकर टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में उतरकर वाहन तक पहुंच बनाई। तीनों घायलों को स्ट्रेचर के माध्यम से वैकल्पिक मार्ग से मुख्य सड़क तक लाया गया और तत्परता से एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भिजवाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

घायलों में गौरव मिश्रा पुत्र रामानंद मिश्रा, निवासी: नोएडा सेक्टर, शिवम कुमार पुत्र अवधेश शर्मा, निवासी: उत्तर प्रदेश,  हदीप पुत्र सुशील, निवासी: नोएडा आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

रेस्क्यू टीम में एसआई गब्बर सिंह नेगी,  जितेंद्र सिंह,  गौतम चंद्र,  सुभाष चंद्र, अजय विश्वकर्मा,  प्रदीप सती,  विनोद गैरोला आदि मौजूद रहे।

एसडीआरएफ के त्वरित और साहसिक प्रयासों से घायलों को समय रहते अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे उनकी जान बच सकी। स्थानीय लोगों और प्रशासन ने टीम के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top