हिल न्यूज़

दर्दनाक हादसा : यहां सड़क हादसे में एडीजे Poonam Tyagi की मौत, चालक गंभीर घायल

इंफो उत्तराखंड न्यूज़ डेस्क 

आज मंगलवार सुबह माइल स्टोन-65 के समीप मैनपुरी में तैनात एडीजे (पाक्सो) पूनम त्यागी की कार सड़क हादसे का शिकार हो गई। जिसमें एडीजे पूनम त्यागी और उनका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मिली जानकारी के मुताबिक एडीजे पूनम त्यागी दो दिन की छुट्टी बिताने के बाद अपनी कार से मैनपुरी आ रही थी। तभी उनकी कार आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर 65.700 माइल स्टोन के समीप जैसी ही पहुंची, तभी इसी दौरान चालक को नींद आ गई। जिससे कार आगे जा रहे ट्रक में पीछे से घुस गई।

यह भी पढ़ें 👉  आदिशक्ति मां भुवनेश्वरी मंदिर सांगुड़ा (Maa Bhuvaneshwari Temple Sanguda) में उत्तराखण्ड संस्कृति की पहचान करवाता अकल्पनीय भोजनालय

वहीं कार को सचिन पुत्र संतराम निवासी कस्तला थाना इंचोली जिला मेरठ चला रहा था। हादसा होने के बाद एडीजे और चालक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश सरकार की नई पर्यटन नीति (New Tourism Policy) निजी निवेशकों को आकर्षित करेगी : महाराज

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष महेश चंद्र फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। एडीजे (पाक्सो) की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी होते ही प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पुहंच गए। तत्काल प्रभाव से घायलों को पीजीआई सैंफई भेजा, जहां डॉक्टरों ने पूनम त्यागी को मृत घोषित कर दिया। क्षतिग्रस्त कार पुलिस चौकी उरावर पर खड़ी करा दी गई है।

To Top