उत्तराखंड

ब्रेकिंग : जोशीमठ के बाद कर्णप्रयाग पर मंडरा रहा है संकट, बिना मुआवजे प्रभावितों को थमा दिए गए नोटिस…

कर्णप्रयाग /इंफो उत्तराखंड

जोशीमठ के बाद अब कर्णप्रयाग में भी भू- धसाव को लेकर लोगों को एक बार फिर डर सताने लग गया है, वहीं आज कर्णप्रयाग में भी भू-धसाव प्रभावित 8 लोगो को प्रशासन द्वारा नोटिस दिया गया है।

बता दें कि आज कर्णप्रयाग नगर पालिका ने आपदा पीड़ितों को भवन खाली करने के लिए नोटिस थामा दिया है, जिससे गांव वालों ने कहा कि प्रशासन ने उनके जख्मो पर नमक छिड़कने जैसा काम किया है, जिससे प्रभावित लोगों में आक्रोश पैदा हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  डॉ. तबस्सुम बनी ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी की कुलपति

वहीं नाराज लोगों ने कहा कि उनके लिए पहले मुआवजा तय किया जाना चाहिए, फिर उसके बाद भवन खाली करते। लेकिन प्रशासन ने उनकी एक नहीं सुनी, और उन्हें नोटिस थमा दिया, जिसके बाद प्रभावित लोगों ने अपनी मांगों को पूरा न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

यह भी पढ़ें 👉  फोटो जर्नलिस्ट केवल तस्वीर नहीं बनाता, समय को दर्ज करता है : निशंक

कर्णप्रयाग नगर पालिका के अंतर्गत बहुगुणा नगर के आपदा पीड़ितों की मदद करने के बजाय तहसील प्रशासन द्वारा भवनों को खाली करने के नोटिस आने शुरू हो गये है, जिससे नाराज आपदा पीड़ितों में खासा नाराजगी है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा में इंटरनल स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन

प्रभावित लोगों का कहना है, कि जोशीमठ में जिस तरह से आपदा का मुआवजा दिया जा रहा है, उसी तरह से हमें भी मुआवजा दिया जाना चाहिए।

आपदा पीड़ित (85) वर्षीय बुजुर्ग ने कहा कि यदि मुआवजा नहीं दिया गया, तो सड़क पर ही प्राण त्याग दिए जाएंगे, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top