उत्तराखंड

दु:खद (accident) : यहां शादी की खुशियां मातम में बदली, अल्टो कार (alto car) खाई में गिरने से 4 लोगों की मौत, जबकि 2 लोग घायल

अल्मोड़ा/इंफो उत्तराखंड 

अल्मोड़ा जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है, जहां अल्मोड़ा के भैंसियाछाना विकास खंड में बारातियों से भरी कार गहरी खाई में जा गिरी। वहीं इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के मुताबिक बागेश्वर के काफलीगैर क्षेत्र के मटेला से बारात कल पिथौरागढ़ के बेरीनाग गई थी, वहीं शनिवार सुबह वापसी के दौरान अल्टो कार काफलीगैर रोड पर नौगांव-बखरिया के बीच अचानक बेकाबू होकर गहरी खाई में गिर गई।

वही राहगीरों ने इस दुर्घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव अभियान चलाया। वहीं पुलिस द्वारा इस हादसे में 3 पुरुष और एक महिला समेत कुल 4 लोगों की मौत हो गयी। जबकि 2 लोग घायल हो गए।

तहसीलदार कुलदीप पांडे ने बताया कि प्रशासन टीम के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने रेस्क्यू शुरू कर दिया था। घायलों को उपचार के लिए काफलीगैर अस्पताल को ले जाया गया है। वहीं तहसीलदार कुलदीप पांडे ने 4 लोगों की मौत की पुष्टि की है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top