उत्तराखंड

ब्रेकिंग : रुद्रप्रयाग जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने दिया इस्तीफा

रुद्रप्रयाग/इंफो उत्तराखंड 

भाजपा से जुड़ी दूसरी बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां रुद्रप्रयाग की जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

अमरदेई शाह ने इस इस्तीफे की जानकारी स्वयं दी। उन्होंने कहा कि मैं पारिवारिक परिस्थिति व अस्वस्थता के कारण अपने दायित्व से निर्वाह नहीं कर पा रही हूं। इस लिए अपने पद से इस्तीफा दे रही हूं।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

पढ़िए क्या कहा उन्होंने :-

मैं अपनी पारिवारिक परिस्थिति/ अस्वस्थता के कारण में अपने दायित्व का निर्वहन नही कर पा रही हूं, आज मैने सचिव पंचायती राज उत्तराखंड शासन को जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग के माध्यम से जिला पंचायत अध्यक्ष पद से अपना त्याग पत्र दे दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

त्याग पत्र के साथ ही पूरे घटनाक्रम का पटाक्षेप हो गया है। मैं रुद्रप्रयाग जनपद की देवतुल्य जनता, भारतीय जनता पार्टी एवं समस्त जिला पंचायत सदस्यगणों की आजीवन ऋणी रहूँगी, जिन्होंने एक साधारण एवं गरीब परिवार की महिला को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का सम्मान दिया।

मैं मुख्यमंत्री आदरणीय पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा आदरणीय मदन कौशिक, प्रदेश महामंत्री संगठन आदरणीय अजेय कुमार, विधायकगणों, समस्त वरिष्ठजनों एवं रुद्रप्रयाग जनपद की महान जनता का आभार प्रकट करती हूं।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

मैं आजीवन अपनी भारतीय जनता पार्टी के समर्पित रहूंगी, जो भी पार्टी के दिशा निर्देश होंगे पूरी निष्ठा के साथ उनका पालन करूंगी। में रुद्रप्रयाग जनपद के विकास के लिए निरंतर कृतसंकल्पित रहूंगी।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top