उत्तराखंड

ब्रेकिंग : रुद्रप्रयाग जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने दिया इस्तीफा

रुद्रप्रयाग/इंफो उत्तराखंड 

भाजपा से जुड़ी दूसरी बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां रुद्रप्रयाग की जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

अमरदेई शाह ने इस इस्तीफे की जानकारी स्वयं दी। उन्होंने कहा कि मैं पारिवारिक परिस्थिति व अस्वस्थता के कारण अपने दायित्व से निर्वाह नहीं कर पा रही हूं। इस लिए अपने पद से इस्तीफा दे रही हूं।

यह भी पढ़ें 👉  Weather update : पौड़ी जनपद में अचानक मौसम ने बदली करवट, तेज हवाओं के साथ ही शुरू हुई बारिश, देखें Video...

पढ़िए क्या कहा उन्होंने :-

मैं अपनी पारिवारिक परिस्थिति/ अस्वस्थता के कारण में अपने दायित्व का निर्वहन नही कर पा रही हूं, आज मैने सचिव पंचायती राज उत्तराखंड शासन को जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग के माध्यम से जिला पंचायत अध्यक्ष पद से अपना त्याग पत्र दे दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  डोईवाला : पुष्पा अध्यक्ष व रजनी बनी महामंत्री

त्याग पत्र के साथ ही पूरे घटनाक्रम का पटाक्षेप हो गया है। मैं रुद्रप्रयाग जनपद की देवतुल्य जनता, भारतीय जनता पार्टी एवं समस्त जिला पंचायत सदस्यगणों की आजीवन ऋणी रहूँगी, जिन्होंने एक साधारण एवं गरीब परिवार की महिला को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का सम्मान दिया।

मैं मुख्यमंत्री आदरणीय पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा आदरणीय मदन कौशिक, प्रदेश महामंत्री संगठन आदरणीय अजेय कुमार, विधायकगणों, समस्त वरिष्ठजनों एवं रुद्रप्रयाग जनपद की महान जनता का आभार प्रकट करती हूं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग : उत्तराखंड को मिले 22 विशेषज्ञ डॉक्टर (Specialist doctor), देखें किसे कहां मिली तैनाती 

मैं आजीवन अपनी भारतीय जनता पार्टी के समर्पित रहूंगी, जो भी पार्टी के दिशा निर्देश होंगे पूरी निष्ठा के साथ उनका पालन करूंगी। में रुद्रप्रयाग जनपद के विकास के लिए निरंतर कृतसंकल्पित रहूंगी।

To Top