उत्तराखंड

बड़ी खबर : मसूरी नगर पालिका के गजब कारनामे, PWD की भूमि पर अवैध कब्जा कर बना डाली करीब एक दर्जन से ज्यादा दुकानें

Advertisements

मसूरी/इंफो उत्तराखंड 

नगर पालिका परिषद मसूरी का गजब का कारनामा सामने आया है, जहां नगर पालिका परिषद मसूरी द्वारा लोक निर्माण विभाग (PWD) की भूमि पर कब्जा करके उस पर अवैध रूप से दुकानें बना दी।

लोक निर्माण विभाग (PWD) ने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी (EO) को नोटिस भेजकर तत्काल प्रभाव से दुकानों के निर्माण पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत

लेकिन नगर पालिका प्रशासन मसूरी ने एमपीजी कॉलेज के पास पार्किंग के साथ ही लोक निर्माण विभाग (PWD) की भूमि पर भी करीब एक दर्जन अवैध दुकानों के टीन शेड डालकर अतिक्रमण कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की संस्कृति और आतिथ्य से अभिभूत हुई ‘हनुमान अंश’ फिल्म की टीम

इसको लेकर लोक निर्माण विभाग (PWD) के सहायक अभियंता चतुर्थ प्रांतीय खंड देहरादून ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मसूरी को नोटिस भेजा है।

अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग(PWD) देहरादून को भी पत्र प्रेषित कर जानकारी दी गई है, कि नगर पालिका द्वारा अवैध दुकानों का निर्माण बिना उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाए हुए किया जा रहा है‌।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम से एबीवीपी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने की भेंट
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top