उत्तराखंड

मसूरी मालरोड पर दुकान में लगी भीषण आग, मची अफरा- तफरी।

 मसूरी मालरोड पर दुकान में लगी भीषण आग

मसूरी। मसूरी से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रविवार सुबह मसूरी की सबसे व्यस्त मानी जाने वाली माल रोड पर स्थित एक दुकान में भीषण आग लग गई। यह हादसा सुबह करीब 9 बजे का बताया जा रहा है। आग लगते ही इलाके में अफरातफरी मच गई, क्योंकि ये दुकान बाजार के ठीक बीचोंबीच स्थित है।

यह भी पढ़ें 👉  विपक्ष को फिजूलखर्ची से किसने रोका, देश पीएम की ऊर्जा बचत अपील के साथ है : भट्ट

स्थानीय लोगों के अनुसार, अचानक धुआं उठता देख लोग दुकान की ओर दौड़े, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था। कुछ ही मिनटों में दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग से उठता धुआं पास की तीन अन्य दुकानों में भी घुस गया, जिससे आसपास के व्यापारियों में दहशत का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें 👉  विकास योजनाओं के लिए ₹1344 करोड की स्वीकृति

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। हालांकि तब तक आग काफी फैल चुकी थी। दमकल कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग को काबू में लेने का प्रयास किया, ताकि आग अन्य दुकानों तक न फैले।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं

फिलहाल राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जानमाल की हानि नहीं हुई है। लेकिन लाखों रुपये के सामान के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, प्रारंभिक अनुमान के अनुसार शॉर्ट सर्किट को वजह माना जा रहा है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top