उत्तराखंड

इंसानियत : मसूरी में जाम में फंसी एंबुलेंस, स्थानीय लोगों व पीआरडी जवानों की कड़ी मशक्कत से निकाली गई एंबुलेंस

Advertisements

मसूरी/इंफो उत्तराखंड 

उत्तराखंड में इंसानियत नाम की चीज अभी भी लोगों के दिल में जिंदा है, वहीं इंसानियत तब देखी गई जब मसूरी में स्थानीय लोग व पीआरडी जवानों ने एक एंबुलेंस को जाम से निकाला।

वहीं ताजा मामला मसूरी का है जहां स्थानीय लोगों और पीआरडी जवानों की कड़ी मशक्कत के बाद जाम में फंसी एंबुलेंस को निकाला जा सका, लेकिन इस बीच एक मासूम की जान पर बन आई। परिजन भी बच्ची की हालत देख बेचैन हो गए है। पर्यटकों की भीड़ के आगे पुलिस-प्रशासन की व्यवस्था भी कम पड़ गई।

यह भी पढ़ें 👉  DBUU के सहायक प्राध्यापक भूपेन्द्र कुमार टम्टा को मिली पीएचडी की उपाधि

ट्रैफिक जाम में एक एंबुलेंस के फंसने से चार साल की बीमार बच्ची की जान पर बन आई। आखिर में पौन घंटे बाद जाम से निकालकर एंबुलेंस को हायर सेंटर भेजा गया, जहां बच्ची का उपचार किया गया। शुक्रवार को पंजाब से मसूरी घूमने आए पर्यटक की चार साल की बच्ची को मिर्गी के दौरा पड़ गया।

बच्ची को लंढौर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, पर तबीयत बिगड़ने पर 108 एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। 11.34 पर एंबुलेंस अस्पताल के लिए रवाना हुई, लेकिन भगत सिंह चौक पर ट्रैफिक जाम में एंबुलेंस फंस गई और तीन किमी का सफर 37 मिनट में तय करना पड़ा। यहां से बच्ची को दून के प्राइवेट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों संग पीआरडी जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम से एंबुलेंस को निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए की वित्तीय स्वीकृति।

शहर में ट्रैफिक जाम से सभी परेशान

शहर में पर्यटकों की आमद के बीच शुक्रवार को दिनभर जाम की स्थित चौक-चौराहों पर बनी रही। ट्रैफिक जाम में सैकड़ों की संख्या में पर्यटक वाहन फंसने से पुलिस को भी भारी मशक्कत का सामना करना पड़ा। शहर के गांधी चौक से लेकर कैंपटी रोड में करीब एक किमी लंबा जाम लगने से यमुना घाटी जाने वाले यात्री परेशान रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रेखा आर्या के खिलाफ सोमेश्वर में उमड़ा जनसैलाब, 210 करोड़ की संपत्ति की जांच की मांग

गांधी चौक, किंग्रेग मार्ग में भी लंबा जाम दिनभर लगता रहा। मालरोड में जगह-जगह वाहनों के खडे़ होने से जाम की स्थिति बनी रही। पिक्चर पैलेस चौक पर बार-बार लगे ट्रैफिक जाम से पर्यटक और स्थानीय लोग जूझते नजर आए। पुलिस, पीआरडी जवानों ने जाम खोलने के लिए जमकर पसीना बहाया। शहर में पर्यटकों की भीड़ के आगे पुलिस-प्रशासन की व्यवस्था कम पड़ गई।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top