हिल न्यूज़

बड़ी खबर : केदारनाथ में एक फिर हुआ एवलांच, नौ दिनों में तीसरी घटना, सतर्क रहने की आवश्यकता

इंफो उत्तराखंड 

केदारनाथ में चोराबाड़ी ताल से लगभग तीन किमी ऊपर आज सुबह करीब छह बजे हिमस्खलन हुआ, वहीं इस बार ग्लेशियर का छोटा हिस्सा टूटकर नीचे आया। हालांकि इससे कोई नुकसान की कोई खबर नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  द्विवर्षीय D.EL.Ed. प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यार्थियों के लिए बड़ी अपडेट! अब ये आदेश हुआ जारी, पढ़िए... 

मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार देर शाम मध्य रात्रि तक केदारनाथ में काफी ज्यादा बारिश हुई है, जिस कारण ऊपरी पहाड़ियों पर भारी बर्फबारी (हिमपात) हुआ है।

वहीं बताया जा रहा है, कि आज सुबह करीब छह बजे चोराबाड़ी ताल से लगभग तीन किमी ऊपर भारी हिमपात हुआ है, वहीं इस बार ग्लेशियर का छोटा हिस्सा टूटा है।

यह भी पढ़ें 👉  द्विवर्षीय D.EL.Ed. प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यार्थियों के लिए बड़ी अपडेट! अब ये आदेश हुआ जारी, पढ़िए... 

जानकारों के मुताबिक केदारनाथ में नौ दिनों में हिमस्खलन की यह तीसरी घटना है, हालांकि इससे अभी तक कोई भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन हिमालय क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों पर पैनी नजर रखते हुए सतर्क रहने की जरूरत है।

To Top