उत्तराखंड

बड़ी खबर : आईएमए (IMA) में फोन व ब्लूटूथ से नकल करते हुए तीन युवकों को सेना ने पकड़ा, मुकदमा दर्ज

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) ग्रुप C और ग्रुप D की भर्ती परीक्षा के दौरान ब्लूटूथ से नकल करते हुए 3 युवकों को आर्मी के जवानों ने पकड़ लिया। जिसके बाद सेना ने इन तीनों को कैंट थाना पुलिस को सौंप कर इन तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

बता दें कि ग्रुप (C) और (D) के पदों पर 11,500 में से करीब 3500 अभ्यर्थी परीक्षा देने आए थे। जिसमें लिखित परीक्षा हेलीपैड ग्राउंड और पोलो ग्राउंड 2 व 3 में हुई।

यह भी पढ़ें 👉  रेड अलर्ट : देहरादून में कल बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, आदेश जारी..

पोलो ग्राउंड-2 में सुखबीर को मोबाइल संग नकल करते धरा गया तो वहीं रोहित को मोबाइल, ब्लूटूथ के साथ पकड़ा गया।

और पोलो ग्राउंड- 3 में श्रवण को नायक डीपी दास व कर्नल रीमा सोवित के सामने नकल करते धरा।

यह भी पढ़ें 👉  रेड अलर्ट : देहरादून में कल बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, आदेश जारी..

कैंट इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मिलिट्री पुलिस के हवलदार शिव कुमार सिंह ने इन तीनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

आरोपियों की पहचान सुखबीर निवासी जींद, हरियाणा, रोहित निवासी शामलो कलां जिंद, हरियाणा और श्रवण कुमार निवासी शेयर, पट्टी जींद हरियाणा के रूप में हुई। वहीं पुलिस इन तीनों युवकों से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रेड अलर्ट : देहरादून में कल बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, आदेश जारी..

इंस्पेक्टर कैंट राजेंद्र रावत ने बताया कि आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top