उत्तराखंड

नई पहल : अटल टिंकरिंग लैब विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच में लाएगी नई क्रांति : ऋतु खंडूड़ी 

कोटद्वार/इंफो उत्तराखंड 

छात्रों की रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रवृत्ति को प्रोत्साहित करने के लिए रविवार को कलालघाटी स्थित एमकेवीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अटल टिंकरिंग लैब के उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया।

लैब का उद्घाटन उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने विधिवत रिबन काटकर किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि टिंकरिंग लैब बनने से क्षेत्र के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित होगी।

बता दें कि अटल टिंकरिंग लैब भारत सरकार की ओर से देश की शिक्षा व्यवस्था में पेराडाइम शिफ्ट लाने के उद्देश्य से लांच की गई है। ताकि छात्र-छात्राओं को अविष्कार, नए विचार और वैज्ञानिक पहलुओं पर बढ़ावा दिया जा सके।

इस लैब के जरिए 3डी प्रिटिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स के नए तरीकों से छात्र छात्राओं को रूबरू होने का मौका मिलेगा।लैब के जरिए छात्र छात्राओं को प्राथमिक शिक्षा के दौरान ही तकनीक के आधुनिकतम प्रारूप से जुड़ने का मौका आसानी से मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

अटल टिंकरिंग लैब को स्थापित करने का सुझाव भारत के नीति आयोग ने केंद्र सरकार को दिया था। जिसके बाद इस लैब को देशभर के स्कूलों में पहुंचाने का काम किया जा रहा है। ताकि बच्चों को प्राथमिक शिक्षा के दौरान ही तकनीकी रूप से मजबूत किया जा सके।

अटल इनोवेशन मिशन के तहत कोटद्वार के एमकेवीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बच्चों के बीच नवाचार और एक उद्यमशीलता पारिस्थितिकी तंत्र को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अटल टिंकरिंग लैब का उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने लैब का निरीक्षण किया साथ ही सभी बच्चों को प्रयोगशाला से अधिक-से-अधिक ज्ञान ग्रहण करने की प्रेरणा दी, ताकि बच्चों में तार्किक क्षमता का विकास हो। इसके बाद सभी छात्रों ने अपनी कलात्मकता का परिचय देते हुए अद्भुत मॉडल प्रस्तुत किए। छात्रों की संरचनाओं ने सबको प्रभावित किया

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कोटद्वार क्षेत्र के छात्र-छात्राओं में बहुत सी प्रतिभा छिपी हुई है उनमें अविष्कार करने का जुनून भी है अब टिंकरिंग लैब की उपलब्धता होने पर विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित की अवधारणाओं को समझने के लिए उपकरणों और उपकरणों के साथ काम करने का बच्चों मौका मिलेगा।

उन्होंने कहा की आज विज्ञान का युग है और हमें वैज्ञानिक सोच के साथ शिक्षा पद्धति को गति प्रदान करनी होगी। अटल टिंकरिंग लैब निश्चित ही विद्यार्थियों की शिक्षा में नई क्रांति लाएगी। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा अटल इनोवेशन मिशन (एआईएम) के तहत एटीएल को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिसका उद्देश्य देश में दस लाख बच्चों को नवप्रवर्तक के रूप में विकसित करना है।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

इस अवसर पर हंस फाउंडेशन के प्रभारी पदमेंद्र बिष्ट, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरीश पंत, विद्यालय अध्यक्ष कैप्टन बीपी बलूनी, विद्यालय प्रबंधक प्रकाश चंद कोठारी, संधु कोठारी, प्रधानाचार्य आरती कंडवाल, निदेशक मयंक प्रकाश कोठारी, उप प्रधानाचार्य विपिन जदली, अविरल पंत, भुवन मोहन गुसाई, पार्षद मनीष भट्ट, कैप्टन पी एल खंतवाल, दीपक जोशी, शशिप्रभा रावत सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top