Ad Ad
उत्तराखंड

Big breaking:- कांग्रेस को बड़ा झटका, मथुरा दत्त जोशी ने दिया इस्तीफा

कांग्रेस को बड़ा झटका: मथुरा दत्त जोशी ने दिया इस्तीफा, भाजपा में होंगे शामिल

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। प्रदेश उपाध्यक्ष (संगठन) मथुरा दत्त जोशी और वरिष्ठ नेता बिट्टू कर्नाटक ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के अनुसार, ये दोनों नेता आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा प्रबंधन को लेकर 24x7 अलर्ट पर रहेंगे अधिकारी, जलभराव वाले क्षेत्रों में चलेगा विशेष अभियान : डॉ. चौहान

इस घटनाक्रम से प्रदेश कांग्रेस में हलचल मच गई है। कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने मथुरा दत्त जोशी के इस्तीफे पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “पार्टी ने जोशी को काफी कुछ दिया है। ऐसे में उनका पार्टी छोड़ना मां समान कांग्रेस के साथ विश्वासघात है।” बयान देते हुए गरिमा दसौनी बेहद भावुक हो गईं।

यह भी पढ़ें 👉  अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों से उत्तराखण्ड बनेगा साहसिक खेलों और पर्यटन का प्रमुख केंद्र : मुख्यमंत्री

भाजपा ने आगामी चुनावों के लिए इसे बड़ी राजनीतिक सफलता माना है, जबकि कांग्रेस इसे नैतिकता के खिलाफ करार दे रही है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top