उत्तराखंड

Big breaking:- पौड़ी पुलिस का संघन अभियान, शराब पीकर वाहन चलाने पर 4 वाहन सीज, डीएल रद्द

शराब पीकर और ओवरलोडिंग कर वाहन चलाने वालों पर कसा शिकंजा

पौड़ी पुलिस ने 4 वाहन किए सीज, डीएल निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू

पौड़ी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  जिज्ञासा विवि में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ

रविवार को पौड़ी पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने और ओवरलोडिंग करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चला रहे चार चालकों के वाहन सीज किए गए। इनमें कोटद्वार से दो, पौड़ी से एक और पैठाणी से एक मामला सामने आया। इन सभी के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  जिज्ञासा विवि में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ

इसके अलावा, क्षमता से अधिक सवारी और सामान ले जाने वाले पांच वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। इनमें चार वाहन कोटद्वार और एक वाहन यातायात कोटद्वार क्षेत्र से पकड़े गए।

यह भी पढ़ें 👉  जिज्ञासा विवि में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ

पुलिस का कहना है कि इस तरह के अभियान लगातार चलाए जाएंगे ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। जनपदवासियों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top