उत्तराखंड

Big breaking:- बसंत विहार क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया धमाकेदार खुलासा! आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

बसंत विहार क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा

चोरी की घटना को अजांम देने वाले अभियुक्त को घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल के साथ किया गिरफ्तार

अभियुक्त के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल व अन्य सामान हुआ बरामद

देहरादून। बसंत विहार थाना क्षेत्र में भागीरथीपुरम कॉलोनी से हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए 19 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से चोरी की पानी की मोटर और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, 30 दिसंबर 2024 को भागीरथीपुरम निवासी श्री गोविंद सिंह रावत ने थाना बसंत विहार में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उनके घर से मोबाइल फोन, पानी की मोटर और लोहे का सामान चोरी हो गया है। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और संदिग्धों पर नजर रखी गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 1 जनवरी को हरबंस वाला टी स्टेट के पास चेकिंग के दौरान आरोपी रितेश पुत्र स्व. बाल किशन, निवासी आजाद कॉलोनी माजरा, पटेल नगर को गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी की गई पानी की मोटर, सैमसंग मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल (यूके-07-4551) बरामद की गई।

पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया और बताया कि उसने चोरी का कुछ अन्य सामान बेच दिया है। पुलिस ने बरामद मोटरसाइकिल को सीज कर लिया है।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विनय भट्ट, कांस्टेबल नीरज, कांस्टेबल मंदीप, थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top