उत्तराखंड

Big breaking:- औली में ताजा बर्फबारी से सैलानियों की रौनक! मिनी स्विट्जरलैंड हुआ गुलजार… देखिए Video

औली में ताजा बर्फबारी से सैलानियों की रौनक, मिनी स्विट्जरलैंड हुआ गुलजार

औली (जोशीमठ)। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल औली में इस सीजन की दूसरी बर्फबारी ने सैलानियों का मन मोह लिया है। तकरीबन आधा फीट ताजा बर्फबारी से औली ने सफेद चादर ओढ़ ली है। देश-विदेश से आए पर्यटक इस नज़ारे का भरपूर आनंद ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  व्हाइटफ्लावर होटल एंड रिसॉर्ट्स का एक साल पूरा, मसूरी में 'बुलाख' रिसॉर्ट लॉन्च

हर साल क्रिसमस और नए साल का जश्न मनाने के लिए पर्यटक यहां पहुंचते हैं। इस बार भी औली में बर्फबारी शुरू होते ही पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी है। चेयर कार की सवारी और बर्फीले खेलों का लुत्फ उठाते हुए सैलानी औली की वादियों में खो गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून के सुशील सिंह कैन्तुरा को राष्ट्रीय सम्मान, राष्ट्रपति भवन में होंगे सम्मानित

स्थानीय लोगों का कहना है कि बर्फबारी से पर्यटन उद्योग को संजीवनी मिली है। होटल और रेस्टोरेंट्स में बुकिंग फुल हो चुकी हैं। वहीं, सैलानी औली की ताजी बर्फबारी और प्राकृतिक खूबसूरती का मजा लेते नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बर्फबारी चेतावनी के मद्देनज़र DM ने जारी किए सख्त निर्देश, सभी एजेंसियां अलर्ट मोड पर

औली को ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ के नाम से जाना जाता है, और यहां की ताजा बर्फबारी ने इसे एक बार फिर से पर्यटकों का पसंदीदा गंतव्य बना दिया है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top