उत्तराखंड

Big breaking:- उत्तराखंड STF ने किया साइबर धोखाधड़ी के राष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार, 4 को नोटिस..

साल की शुरुआत में STF ने किया बड़ा खुलासा, साइबर ठगी में शामिल राष्ट्रीय गिरोह के 2 आरोपी गिरफ्तार

देहरादून! उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने साइबर ठगी के एक बड़े मामले में दिल्ली से दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन पर देहरादून के निवासी से करीब 23 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। अब तक इस मामले में 12 आरोपियों पर कार्रवाई हो चुकी है।

पीड़ित ने शिकायत की थी कि उसने नौकरी पाने के लिए naukri.com पर सर्च किया था, जिसके बाद फर्जी व्हाट्सएप नंबरों और ईमेल आईडी के जरिए उसे ठगा गया। ठगों ने जानी-मानी कंपनियों के नाम से फर्जी आईडी बनाकर रजिस्ट्रेशन चार्ज, दस्तावेज सत्यापन, और वीजा प्रोसेसिंग के नाम पर पीड़ित से रकम ऐंठी।

यह भी पढ़ें 👉  द हैरिटेज स्कूल का आईसीएसई-आईएससी में शत-प्रतिशत रिजल्ट

ऐसे करते थे ठगी

ठग पीड़ितों को फर्जी जॉब ऑफर देकर दस्तावेज सत्यापन, जॉब सिक्योरिटी और वीजा प्रोसेसिंग जैसे बहाने बनाकर रकम मांगते थे। ठगी से प्राप्त रकम को विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर करने के बाद इसे USDT क्रिप्टो करेंसी के रूप में विदेश भेजा जाता था।

यह भी पढ़ें 👉  अंकित हत्याकांड : पुलिस मुठभेड़ में ₹50 हजार का ईनामी बदमाश ढेर

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और डेटा के आधार पर पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। हाल ही में दो और आरोपियों—रवि ढींगरा और हरपाल सिंह—को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 17 मोबाइल फोन, 3 लैपटॉप और दर्जनों सिम कार्ड बरामद हुए हैं।

इसके अलावा चार अन्य आरोपियों को 41A CrPC के तहत नोटिस दिए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, ठगी में शामिल गिरोह के अंतरराष्ट्रीय संबंध हैं, जिसमें दुबई, चीन और पाकिस्तान से संपर्क होना सामने आया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड को 150 मेगावाट अतिरिक्त बिजली आवंटित

SSP STF नवनीत सिंह की अपील

STF नवनीत सिंह ने जनता से अपील की है कि वे फर्जी ऑफर्स और अनजान कॉल्स से सावधान रहें। किसी भी अनजान नंबर पर अपने दस्तावेज़ साझा न करें और फर्जी निवेश योजनाओं से बचें। वित्तीय साइबर अपराध की सूचना तत्काल 1930 पर दें।

इस मामले का खुलासा इंस्पेक्टर विकास भारद्वाज के नेतृत्व में साइबर थाने की टीम ने किया। टीम में उप-निरीक्षक राजीव सेमवाल, एएसआई सुरेश कुमार, और अन्य तकनीकी विशेषज्ञ शामिल थे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top