उत्तराखंड

द हैरिटेज स्कूल का आईसीएसई-आईएससी में शत-प्रतिशत रिजल्ट

  • द हैरिटेज स्कूल का आईसीएसई-आईएससी में शत-प्रतिशत रिजल्ट

देहरादून। आईसीएसई एवं आईएससी बोर्ड परीक्षाओं में द हैरिटेज स्कूल का परीक्षा परिणाम इस वर्ष शत-प्रतिशत रहा। स्कूल के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बेहतर अंक हासिल किए।

आईएससी (कक्षा 12वीं) में वंश कीरत सिंह ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं युवराज चौधरी ने 94.25 प्रतिशत अंक अर्जित किए। अन्य छात्रों में मानवी बंसल और यशार्थ नौटियाल ने 95.5-95.5 प्रतिशत, सिद्धि गुरूंग ने 94.5 प्रतिशत, वंशिका जैन ने 94 प्रतिशत, सूर्यांश भट्ट ने 93.25 प्रतिशत, अमित रावत ने 92.25 प्रतिशत और शिवांश बंदूनी ने 91.25 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

यह भी पढ़ें 👉  डी.डी. कॉलेज के वार्षिकोत्सव में छात्रों ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा

आईसीएसई (कक्षा 10वीं) में शैर्या मिश्रा ने 97.8 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में पहला स्थान प्राप्त किया। शौर्य बहुगुणा ने 96.8 प्रतिशत, परमवीर सिंह सजवाण ने 94.8 प्रतिशत, काव्या दीक्षित ने 94.2 प्रतिशत, तानिष्क रतूड़ी ने 93.97 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके अलावा वंशित राज (93.6), सौम्या कुमारी (92.8), वत्सला थापा (91.6), निधि बिंजौला (91.4), जानवी सोनकर (91), अनमोल सागर (90.4), अराध्य सिंह असवाल (90.4), वंशिका वर्मा (90.2), शिल्पा अदक (90) और हर्षल भंडारी (90) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें 👉  गर्भ में ही होगी शिशु के दिल की बीमारियों की पहचान

स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. अंजू त्यागी ने बताया कि 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं में सभी छात्र-छात्राएं सफल रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  डी.डी. कॉलेज के वार्षिकोत्सव में छात्रों ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा

परिणाम घोषित होने के बाद स्कूल परिसर में उत्सव का माहौल रहा। छात्रों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन के चेयरमैन चौधरी अवधेश कुमार, निदेशक विक्रांत चौधरी, काउंसलर चारू चौधरी सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top