उत्तराखंड

UK Borad result: कठिन रास्तों और संघर्षों को पछाड़कर 14वें स्थान पर पहुंची चमोली की मानसी

देहरादून। शनिवार को उत्तराखंड बोर्ड के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं, जहां हाईस्कूल में पास होने का प्रतिशत 92.10% और इंटर में 85.11% रहा है। इस साल बोर्ड परीक्षा में फिर बेटियों ने अच्छा परफॉर्म किया है। इंटर में 88.09% बालिकाएं पास हुई हैं। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के डीएवी इंटर कॉलेज की मानसी टॉप 25 टॉपर की लिस्ट में शामिल हुई है, उनके राज्य में 14वें स्थान पाने पर स्कूल में खुशी का माहौल है। मानसी देहरादून नहीं बल्कि चमोली जिले की रहने वाली हैं।

मानसी ने बताया कि वह चमोली के थराली जिले में रहती थी। उन्होंने दसवीं तक गांव में रहकर ही पढ़ाई की लेकिन वहां ट्यूशन और संसाधन ज्यादा नहीं थे इसी वजह से उन्हें शहर का रुख करना पड़ा। मानसी बताती हैं कि गांव में सिर्फ पढ़ाई ही नहीं बल्कि घर के कई सारे काम हुआ करते थे। उनकी मां भी खेती बाड़ी करती थी और वह खुद भी पशुपालन आदि के काम में लगी रहती थी लेकिन इसके साथ ही में पढ़ाई पर भी पूरा फोकस करती थी। उन्होंने बताया कि उनका दैनिक जीवन शहर के लाइफस्टाइल से बिल्कुल अलग था। उन्हें सुबह 5:00 बजे उठना पड़ता था क्योंकि घर से स्कूल बहुत दूर था जहां पहुंचने में एक से डेढ़ घंटे का समय लगता था।

यह भी पढ़ें 👉  अजय पाल की सक्रियता से सोमेश्वर में कांग्रेस को मिली नई धार, चुनावी चर्चाएं तेज

घर के काम के साथ- साथ पढ़ाई की लेकिन वह आगे की पढ़ाई अच्छी जगह करना चाहती थी इसी वजह से वह देहरादून आ गई और यहां मेहनत की और 12वीं में 94.6 % लाकर राज्य में 14वाँ स्थान हासिल किया। मानसी ने बताया कि स्कूल जाना इतना आसान काम नहीं था क्योंकि सड़के नहीं थी संकरे रास्ते से जाना पड़ता है, उन्होंने बताया कि जंगली जानवरों का भी खतरा होता है। उन्होंने कहा कि कई स्कूली बच्चों और टीचर्स पर हमला होता था तो हमें डर लगता था।

यह भी पढ़ें 👉  अजय पाल की सक्रियता से सोमेश्वर में कांग्रेस को मिली नई धार, चुनावी चर्चाएं तेज

उन्होंने बताया कि बरसात के दौरान रास्ता कच्चा होता है और पहाड़ भी टूटकर गिरते हैं तो स्कूल जाना बहुत मुश्किल होता है, इसीलिए ज़्यादा दिन स्कूल की छुट्टी करके पढ़ना पड़ता था‌। उन्होंने बताया कि 10वीं के बाद उन्होंने देहरादून में शिफ्ट किया ताकि कोचिंग मिल सके और सिविल सर्विस की तैयारी कर वह आईएएस बनना चाहती हैं, वह समाज में बदलाव लाना चाहती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अजय पाल की सक्रियता से सोमेश्वर में कांग्रेस को मिली नई धार, चुनावी चर्चाएं तेज
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top