उत्तराखंड

बड़ी खबर : अवैध खनन पर सुस्ती पड़ी भारी, चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

 नदी में अवैध खनन पर ढिलाई करने वाले चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी लाइनहाजिर

देहरादून। विकासनगर क्षेत्र के चौकी बाजार इलाके में अवैध खनन की सूचना के बाद भी समय पर मौके पर न पहुंचने की भारी कीमत पुलिसकर्मियों को चुकानी पड़ी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी उप निरीक्षक वैभव गुप्ता, चीता मोबाइल में तैनात हेड कांस्टेबल मनोज और कांस्टेबल नवबहार को तत्काल प्रभाव से लाइनहाजिर कर दिया।

जानकारी के अनुसार, चौकी बाजार क्षेत्र में नदी में अवैध खनन की खबर पुलिस को मिली थी। लेकिन समय रहते कार्रवाई न करने और लापरवाही बरतने को एसएसपी ने गंभीरता से लिया। पुलिस महकमे में जवाबदेही तय करते हुए तीनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ त्वरित कदम उठाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआर विश्वविद्यालय ने किया टॉपर्स का सम्मान

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ड्यूटी में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और खनन माफिया पर लगाम कसने के लिए हर स्तर पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये हैं पूरा मामला :-

देहरादून (विकासनगर)। क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहे अवैध खनन के खिलाफ विधायक मुन्ना सिंह चौहान खुद सड़क पर उतर आए। रविवार को चौकी बाजार क्षेत्र में विधायक ने नदी से अवैध खनन सामग्री से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को रंगेहाथ पकड़ लिया। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन हैरत की बात यह रही कि आधे घंटे तक कोई पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। देरी से पहुंचे पुलिसकर्मी को देख विधायक का गुस्सा फूट पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी आज दिल्ली में 'पद्यभूषण' से होंगे सम्मानित

विधायक चौहान ने पुलिस की ढीली कार्यशैली पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कोतवाल फोन देखकर उसे नजरअंदाज कर रहा था। यह पूरी तस्वीर पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाने के लिए काफी है। विधायक ने पूरे थाने को लाइनहाजिर करने की मांग उठाई।

विधायक ने कहा कि जिस तरह से दिनदहाड़े अवैध खनन का खेल खुलेआम चल रहा है, वह बेहद चिंताजनक है। ट्रॉली में भरी अवैध सामग्री अपने आप में इस गोरखधंधे की बड़ी तस्वीर पेश करती है। उन्होंने पुलिस महानिदेशक और जिलाधिकारी से तत्काल संज्ञान लेकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  पत्रकार हेम भट्ट के उत्पीड़न के खिलाफ आर-पार की लड़ाई, समर्थन में उतरे युवा नेता मोहित डिमरी

विधायक ने दो टूक कहा कि यदि पुलिस ने अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं किया तो उच्चाधिकारियों से सख्त कदम उठाने को कहा जाएगा। क्षेत्रवासियों ने भी विधायक की पहल की सराहना करते हुए अवैध खनन पर लगाम कसने की मांग उठाई है।

उक्त वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून ने विकास नगर क्षेत्रांतर्गत चौकी बाजार क्षेत्र में अवैध खनन में लापरवाही बरतने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा उप निरीक्षक वैभव गुप्ता, चौकी प्रभारी बाजार, चीता में नियुक्त हेड कांस्टेबल मनोज तथा कांस्टेबल नवबहार को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top