उत्तराखंड

Big breaking:- उत्तराखण्ड पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले

उत्तराखंड में डीएसपी के बंपर तबादले, प्रमोशन पाए 28 अधिकारियों को मिली पहली तैनाती

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 18 पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) को नई तैनाती दी गई है। इनमें से कई अधिकारी हाल ही में इंस्पेक्टर से डीएसपी के पद पर पदोन्नत हुए थे। पुलिस मुख्यालय ने रिक्त पदों के सापेक्ष इन तबादलों को अंजाम दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालयी राज्यों को मिले फ्रेट सब्सिडी : भरत सिंह चौधरी

पुलिस महानिरीक्षक (कार्मिक) अनंत शंकर ताकवाले द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य में पुलिस उपाधीक्षकों के रिक्त पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं। इस फैसले के तहत 28 पदोन्नत अधिकारियों को उनकी पहली तैनाती दी गई है, जो पिछले कई दिनों से प्रतीक्षित थी।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को दी ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात

इन अधिकारियों की नियुक्ति प्रदेश के विभिन्न जिलों में की गई है। इसके साथ ही विभाग ने आगामी निकाय चुनावों को लेकर भी तैयारी शुरू कर दी है। अपर पुलिस महानिदेशक वी मुरुगेशन ने निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों को निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कांवड़ मेले के लिए पड़ोसी राज्यों से बनाएं बेहतर तालमेल : महाराज

इस कदम से न केवल पुलिस प्रशासन को मजबूती मिलेगी बल्कि निकाय चुनावों की तैयारियों में भी तेजी आएगी।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top