उत्तराखंड

ब्रेकिंग : बागेश्वर में बीजेपी की बंपर जीत, कांग्रेस की हार

Bageshwar by- Election Result : बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव का परिणाम आ गया है। भाजपा की प्रत्याशी पार्वती दास ने भारी मतों से ये चुनाव जीत लिया है। इसी के साथ ही कांग्रेस के प्रत्याशी बसंत कुमार को हार का सामना करना पड़ा।

आपकों बता दें कि पहले राउंड की मतगणना पूरी हुई तो कांग्रेसियों के चेहरे खिले हुए थे। कांग्रेस के बसंत कुमार ने अप्रत्याशित रूप से 754 वोट की बढ़त हासिल कर ली थी। ऐसा लगने लगा था कि कहीं बागेश्वर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर तो नहीं हो ने जा रहा है।

पहला राउंड :-

पहले राउंड में कांग्रेस के बसंत कुमार को 2945 वोट मिले तो वहीं बीजेपी की पार्वती दास 2191 वोट पाकर 754 वोटों से पिछड़ गई थीं। यूकेडी के अर्जुन देव 52, समाजवादी पार्टी के भगवत प्रसाद 27 और उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के भागवत कोहली पहले राउंड में सिर्फ 10 वोट पा सके थे

दूसरा राउंड :-

दूसरे राउंड की मतगणना जब समाप्त हुई तो कांग्रेस के बसंत कुमार की बढ़त काफी कम हो गई थी। पहले राउंड में मिली 754 वोटों की बढ़त सिर्फ 195 रह गई थी। बीजेपी नेताओं के तेजी से धड़कते दिलों को थोड़ा राहत मिली।

दूसरे राउंड में कांग्रेस के बसंत कुमार को 4554 वोट मिले थे। इसके मुकाबले बीजेपी की पार्वती दास को 4339 वोट मिले। दूसरे राउंड में बसंत कुमार सिर्फ 195 वोटों से आगे थे। अन्य प्रत्याशियों की बात करें तो यूकेडी के अर्जुन देव 106 वोट, समाजवादी पार्टी के भगवत प्रसाद 72 वोट और उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के भागवत कोहली सिर्फ 28 वोट पा सके। चौंकाने वाली बात ये रही कि यूकेडी, सपा और उपपा से ज्यादा वोट तो नोटा को 155 मिले थे।

तीसरा राउंड :-

तीसरे राउंड की मतगणना जब संपन्न हुई तो कांग्रेस को अब तक मिला जोश ठंडा पड़ चुका था। कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार की बढ़त सिर्फ 1 वोट की रह गई थी। बीजेपी की पार्वती दास ने 6774 वोट पाकर कांग्रेस के बसंत कुमार को लगभग बराबरी पर ला दिया।

यह भी पढ़ें 👉  4 अप्रैल से यात्रा शुरू होने तक उत्तराखंड में 16 हज़ार घोड़े- खच्चरों की सैंपलिंग की गई : सचिव पशुपालन

तीसरे राउंड में मिले वोटों की बात करें तो तीसरे राउंड की मतगणना में बीजेपी की पार्वती दास को 6774 वोट और कांग्रेस के बसंत कुमार को 6773 वोट मिले थे। यूकेडी के अर्जुन देव को 172 वोट, सपा के भगवत प्रसाद को 130 वोट और उपपा के भागवत कोहली को सिर्फ 57 वोट ही मिले थे। शीर्ष दो उम्मीदवारों के बाद तीसरे नंबर पर नोटा था। नोटा को तीसरे राउंड की समाप्ति पर 241 वोट मिल चुके थे।

चौथा राउंड :-

बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव के चौथे राउंड की मतगणना की समाप्ति पर मुस्कराने की बारी बीजेपी की थी।  पहले और दूसरे राउंड की मतगणना संपन्न होने पर जो कांग्रेस उलटफेर का ख्वाब देख रही थी, वो चकनाचूर हो चुका था। चौथे राउंड की मतगणना की समाप्ति पर बीजेपी की पार्वती दास 476 वोट से कांग्रेस के बसंत कुमार को पछाड़ चुकी थीं।

चौथे राउंड की मतगणना समाप्त हुई तो बीजेपी की प्रत्याशी पार्वती दास 10,099 वोट पा चुकी थीं। पार्वती दास के मुकाबले कांग्रेस के बसंत कुमार को 9,623 वोट मिले थे चौथे राउंड की समाप्ति पर यूकेडी के अर्जुन देव को 256 वोट, सपा के भगवत प्रसाद को 197 वोट और उपपा के भागवत कोहली को मात्र 87 वोट ही मिल सके। इस दौरान नोटा ने इन तीनों प्रत्याशियों को पीछे छोड़ते हुए 400 वोट प्राप्त कर लिये थे।

पांचवां राउंड :-

बीजेपी       पार्वती दास          12436
कांग्रेस       बसंत कुमार         307
यूकेडी         अर्जुन देव          238
एसपी          भगवत प्रसाद        107
यूपीपी         भागवत कोहली       490भाजपा 1091 मतों से आगे

छठवां राउंड :-

बीजेपी       पार्वती दास          15253
कांग्रेस       बसंत कुमार         13553
यूकेडी         अर्जुन देव             358
एसपी          भगवत प्रसाद       291
यूपीपी         भागवत कोहली     126
नोटा                                      585
भाजपा  1700 मतों से आगे

सातवां राउंड :-

बीजेपी       पार्वती दास          18299
कांग्रेस       बसंत कुमार         16757
यूकेडी         अर्जुन देव             457
एसपी          भगवत प्रसाद       354
यूपीपी         भागवत कोहली    148
नोटा                                     713भाजपा प्रतिद्वंदी कांग्रेस से 1542 मत से आगे निकली।

आठवां राउंड :-

बीजेपी       पार्वती दास           20850
कांग्रेस       बसंत कुमार         18673
यूकेडी         अर्जुन देव            520
एसपी          भगवत प्रसाद       394
यूपीपी         भागवत कोहली     170
नोटा                                     805भाजपा प्रत्याशी  2177 मत से आगे निकली

नौंवा राउंड :-

बीजेपी       पार्वती दास           23420
कांग्रेस       बसंत कुमार         21159
यूकेडी         अर्जुन देव            587
एसपी          भगवत प्रसाद       447
यूपीपी         भागवत कोहली     191
नोटा                                     903

यह भी पढ़ें 👉  त्रिजुगीनारायण में शादी के लिए दुनिया भर से आ रहे हैं जोड़े

भाजपा 2261 मत से आगे निकली

दसवां राउंड :-

बीजेपी       पार्वती दास         25094
कांग्रेस       बसंत कुमार         630
यूकेडी         अर्जुन देव            490
एसपी          भगवत प्रसाद        209
यूपीपी         भागवत कोहली     170
नोटा                                    968

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर : उत्तरकाशी के गंगनानी क्षेत्र में हेलीकॉप्टर क्रैश। SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भाजपा प्रत्याशी 2041 मत से आगे

ग्यारवां राउंड :-

बीजेपी       पार्वती दास         27123
कांग्रेस       बसंत कुमार         24864
यूकेडी         अर्जुन देव            677
एसपी          भगवत प्रसाद        531
यूपीपी         भागवत कोहली     236
नोटा                                    1060

भाजपा प्रत्याशी  2259  मत से आगे निकली

बारवां राउंड :-

बीजेपी       पार्वती दास         29108
कांग्रेस       बसंत कुमार         26751
यूकेडी         अर्जुन देव             716
एसपी          भगवत प्रसाद        580
यूपीपी         भागवत कोहली     248
नोटा                                    1125

भाजपा अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस से 2357 मत से आगे निकली

तेरहवां राउंड : –

13वें यानी सेकेंड लास्ट राउंड की मतगणना समाप्त हुई तो बीजेपी प्रत्याशी पार्वती दास ने कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार को 2726 वोटों से पछाड़ दिया था।

13वें राउंड में बीजेपी प्रत्याशी पार्वती दास को 31,411 वोट मिले, पार्वती दास के मुकाबले कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार को 28,685 मत मिले थे।

तीसरे नंबर पर चल रहे नोटा का शानदार प्रदर्शन जारी था। नोटा ने 1189 वोट हासिल कर लिए थे। यानी बागेश्वर विधानसभा सीट के 1189 लोगों को बाकी की तीन दलों के प्रत्याशियों से ज्यादा भरोसा नोटा पर था।

Ad
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: [email protected]
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top