चमोली/ इंफो उत्तराखंड
चमोली से बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है, जहां बद्रीनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार के ऊपर अचानक पहाड़ी से बोल्डर गिर गया जिसमें हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार बद्रीनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की टाटा टियागो कार संख्या UP54AB4631 के ऊपर चमोली के बाजपुर में अचानक गाड़ी से एक बोल्डर गिर गया।
वहीं हादसे में कार में सवार तीन लोग थे। जिसमें से एक व्यक्ति अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। जबकि मृतक की मां और व कार चालक घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि कार के ऊपर पत्थर गिरने से शशांक अग्रवाल (26) पुत्र स्वर्गीय प्रदीप अग्रवाल, निवासी कोपागंज, थाना कोपागंज, तहसील मऊ, जिला मऊ उत्तर प्रदेश गंभीर रूप से घायल है।
मौके पर पहुंचे राहगीरों द्वारा घायल व्यक्ति को कर्णप्रयाग अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि कार सवार दो लोगों में जिसमें मृतक शशांक अग्रवाल कि मां रेखा अग्रवाल व चालक ओम प्रकाश अग्रवाल को हल्की चोट है।
पुलिस ने इस घटना की सूचना शशांक की बहनोई आदित्य अग्रवाल को दे दी। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
![Ad](https://infouttarakhand.com/wp-content/uploads/2024/12/Ad-KamalRawat.jpeg)
![](https://infouttarakhand.com/wp-content/uploads/2023/06/infouttarakhand-logo.png)
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 इंफो उत्तराखंड के फेसबुक पेज से जुड़ें