उत्तराखंड

दु:खद : ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर पहाड़ी से टकराई कार, एक की मौत, दो लोग घायल

श्रीनगर/इंफो उत्तराखंड 

उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन राज्य में सड़क हादसे हो रहे हैं। पहाड़ से लेकर मैदान तक हर जगह से सड़क हादसों की बुरी खबरें सामने आ रही हैं।

लापरवाही और तेज रफ्तार हादसों का सबब बन रही हैं। वहीं सड़क दुर्घटना की ताजी खबर उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल से सामने आई है। जहां ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि हादसे में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  सहसपुर और सहिया के स्वास्थ्य शिविरों में उमड़ी भीड़

मिली जानकारी के मुताबिक ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे-58 पर देवप्रयाग से 15 किमी आगे श्रीनगर की ओर मूल्यागांव के पास कार नंबर UK17Q-3907 अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गई।

वहीं इस हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि हादसे में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें देवप्रयाग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। दुर्घटना का कारण नींद की झपकी आना बताया जा रहा है, बताया जा रहा है कि कार में तीन लोग सवार थे।

यह भी पढ़ें 👉  अनूठी पहल : नौ वर्षों से निजी खर्च पर मेधावी छात्रों को करा रहे भारत दर्शन : कंडारी

इस हादसे में दिनेश प्रसाद (56) पुत्र स्वं मुरलीधर, ग्राम शिवानन्दी गोलपीर, रुद्रप्रयाग की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि हादसे में गोविंद प्रसाद गहरोला पुत्र भगवती प्रसाद, रोशनी देवी पत्नी दिनेश, गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल : अल्ट्रासाउंड कराने आई महिला मरीज से अभद्रता

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top