उत्तराखंड

दर्दनाक हादसा : हरिद्वार आ रही कार का ट्रक से जबरदस्त टक्कर, 6 की मौत

हरिद्वार आ रही कार का ट्रक से जबरदस्त एक्सीडेंट 6 की मौत

मुज्जफरनगर। एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह कार सवार युवकों की मौत हो गई। हादसा मुज्जफरनगर के छपार थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के चार बजे के आसपास का है। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  सजग इंडिया की मुहिम पहुंची गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर

मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली के शाहदरा निवासी छह युवक मंगलवार कार से हरिद्वार की ओर आ रहे थे। जैसे ही इनकी कार मुज्जफरनगर हाईवे स्थित छपार थाना क्षेत्र में पहुंची जहां शाहपुर कट के पास इनकी कार अनियंत्रित होकर सामने एक ट्रक में जा घुसी। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार सभी छह युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी प्रकरण : खड़गे के अपमान और मंच ‘शुद्धिकरण’ मामले में दर्ज हो प्राथमिकी : गोगी

घटना की सूचना मिलते ही छपार पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस की टीम ने क्रेन की मदद से कार को ट्रक के नीचे से निकलवाया। पुलिस ने कार के अंदर फंसे सभी मृतकों के शव निकाले। सभी मृतक दिल्ली शाहदरा के निवासी बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दून मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशियलिटी MCH Urology पाठ्यक्रम शुरू
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top