उत्तराखंड

बड़ी खबर : कर्मचारी अधीनस्थ चयन आयोग में हुई धांधली और विधानसभा में बैकडोर से हुई भर्तियों की सीबीआई जांच कराए सरकार : जोशी

अल्मोड़ा/इंफो उत्तराखंड 

आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य और पूर्व विधायक प्रत्याशी भुवन चन्द्र जोशी ने कर्मचारी अधीनस्थ चयन आयोग में हुई धांधली की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। प्रैस को जारी एक बयान में भुवन जोशी ने गहरा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में कर्मचारी अधीनस्थ चयन आयोग की परीक्षा में हुई धांधली के कारण लाखों विद्यार्थियों का भविष्य अधर में लटक गया है।

विद्यार्थी सालों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, परंतु अंत में कुछ लोगों के द्वारा की जाने वाली धांधलियों से युवाओं को रोजगार से वंचित रहना पड़ता है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षाओं में हुई धांधली के कारण युवाओं में गहन निराशा है, और युवा मानसिक अवसाद की ओर जाने को मजबूर है।

यह भी पढ़ें 👉  साइबर ठगी मामले में ₹2,500 का इनामी अपराधी गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि वर्तमान में जो परीक्षाएं रद्द की गई हैं, उन्हें अतिशीघ्र सम्पन्न कराया जाएं तथा उपरोक्त प्रकरण में लिप्त दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण की सीबीआई जांच होना बेहद आवश्यक है, जिससे कि ईमानदार, मेहनती युवाओं के साथ खिलवाड़ करने वालों की पहचान हो सके तथा उन्हें कठोर दण्ड मिले।

जोशी ने कहा कि विद्यार्थी सालों से मेहनत करके इन परीक्षाओं की तैयारी करते हैं और चंद लोगों के कारण उनकी सालों की मेहनत बर्बाद हो जाती है। जोशी ने यह भी कहा कि वे अपने उत्तराखंड के युवाओं के साथ खड़े हैं और पुरजोर तरीके से मांग करते हैं कि कर्मचारी अधीनस्थ चयन आयोग में हुए भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच की जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  चूना भट्टा इलाके में मिली शिवानी की मौत की गुत्थी उलझी, विसरा रिपोर्ट का इंतजार

जोशी ने कहा कि वैसे ही युवा भाजपा की इस सरकार में बेरोजगारी का दंश झेल रहा है, उस पर भी कर्मचारी अधीनस्थ चयन आयोग जैसी संस्था में नौकरियों का फर्जीवाड़ा होना समझ से परे है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपनी सरकार में हुए इस फर्जीवाड़े की सीबीआई जांच कराए ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हर साल 2 करोड़ युवाओं को रोजगार का वादा करने वाली मोदी/भाजपा की इस सरकार में नौकरियां तो दूर पदों की विज्ञप्तियां भी नहीं निकल रही है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि युवाओं के बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए एकदम पारदर्शिता के साथ सभी विभागों में पड़े रिक्त पदों को भरने का काम करे।

यह भी पढ़ें 👉  बदरीनाथ धाम में भारी बर्फबारी, पहाड़ों पर बिछी सफेद चादर

वही दूसरी ओर विधानसभा में बिना विज्ञप्ति जारी किए पिछले दरवाजे से गुपचुप तरीके से विधायको और मंत्रियों उनके रिश्तेदारों को नौकरियां दी जा रही है, उत्तराखण्ड में चाहे भाजपा की सरकार हो या काँग्रेस दोनों में कोई पीछे नही है, जब जिसकी सरकार रही उसने अपने लोगो को नौकरी रखा है।

जोशी ने आशंका जताई है, कि अन्य विभागों में भी ये खेल चला है, एक ओर जहाँ उत्तराखण्ड का युवा बेरोजगार है और मजबूरी में पलायन कर रहा है, वहीं नेताओं की शय पर दूसरे प्रदेश के लोगो को गुपचुप तरीके से नौकरियों में रखा गया है, उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की इन मामलों की सीबीआई जाँच और इसमें दोषी विधायको और मंत्रियों को तत्काल पदों से हटाकर सजा की माँग की है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top