उत्तराखंड

ब्रेकिंग : मंत्री गणेश जोशी (Ganesh Joshi) को बनाया गया “राज्य कृषि विपणन बोर्डों की राष्ट्रीय परिषद का चैयरमैन”

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

सूबे के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी को कन्फेडरेशन ऑफ स्टेट एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड्स (COSAMB) के अध्यक्ष बनाया गया।

विधानसभा भवन में बोर्ड के प्रबंध निदेशक डॉ. जे.एस. यादव ने मुलाकात कर मंत्री जोशी को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान बोर्ड के एमडी और मंत्री जोशी के बीच देहरादून मण्डी को हाईटेक बनाने सहित कई संभावनाओं पर चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  अच्छी खबर : सैनिक परिवारों के बच्चों के लिए आसान होगी उच्च शिक्षा

इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि निश्चित आज मुझे राज्य कृषि विपणन बोर्डों की राष्ट्रीय परिषद का चैयरमैन बनाया गया, यह मेरा सौभाग्य है, उसका लाभ हम प्रदेश के हित में देंगे। कृषि मंत्री जोशी ने कहा कि देहरादून कि जो मंडी है, हमारा प्रयास होगा कि इस बोर्ड के माध्यम से उसको हाईटेक मंडी बनायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  दून मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशियलिटी MCH Urology पाठ्यक्रम शुरू

ताकि मंडी की आय में बढ़ोतरी हो सके और उससे अधिक से अधिक लाभ किसानों को भी मिले और आम जनता को भी सुविधा हो, इस दिशा में कार्य किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  सौगात: हल्द्वानी में प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास, पहला शैक्षणिक सत्र शुरू

इस अवसर पर कृषि एवम् कृषक कल्याण विभाग के अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान भी उपस्थित रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top