उत्तराखंड

Chardham Yatra 2023 : 22 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा (Chardham Yatra), यात्रा को सुखद बनाने का लें संकल्प 

  • उत्तराखंड की चारधाम-यात्रा 22 अप्रैल से
    ☆यात्रा सुखद बनाने का लें संकल्प

-ओम प्रकाश उनियाल

यूं तो भारत के चारों दिशओं में चारधाम स्थित हैं। जो कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं के द्योतक होने के साथ-साथ हिन्दुओं की आस्था एवं श्रद्धा के प्रतीक भी हैं।

पूर्व में जगन्नाथपुरी (उड़ीसा), पश्चिम में द्वारका (गुजरात), उत्तर में बद्रीनाथ (उत्तराखंड), और दक्षिण में रामेश्वरम (तमिलनाडू)। जिनके दर्शनार्थ पूरे वर्ष तीर्थ-यात्रा चलती ही रहती है। हिन्दू धर्म में इनका खासा महत्व है।

इसके अलावा उत्तराखंड राज्य में भी चार प्रसिद्ध धाम हैं। हिमालय के आंचल में स्थित ये चारधाम छोटा चारधाम के नाम से भी विख्यात हैं। गढ़वाल मंडल के जनपद चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में ये धाम हैं। बद्रीनाथ (चमोली), केदारनाथ (रुद्रप्रयाग) एवं गंगोत्री-यमुनोत्री (उत्तरकाशी) में।

यह भी पढ़ें 👉  लक्सर ब्रेकिंग :- पुलिस ने कब्र से निकाला नवजात बच्ची का शव, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

चारधाम-यात्रा परंपरागत रूप से अप्रैल माह में अक्षय तृतीया 22 अप्रैल से शुरु होगी। इस दिन गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल व बद्रीनाथ के कपाट 27 अप्रैल को।

धार्मिक यात्रा के लिए 18 फरवरी 2023 से यात्रियों का ऑनलाइन पंजीकरण शुरु किया गया। यात्रा छह माह तक चलती है। धामों के लिए प्रतिदिन यात्रियों की संख्या भी अलग-अलग निर्धारित की गयी है। धामों तक पहुंचने के लिए पैदल यात्रा भी करनी पड़ती है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग : उत्तराखंड वन विभाग में बंपर तबादले, जानिए किस को कहां भेजा, यहां देखें पूरी लिस्ट

पैदल चलने में असमर्थ के लिए घोड़े-खच्चर, कंडी आदि की किराए पर व्यवस्था भी रहती है। अत्यधिक ऊंचाई पर होने के कारण कई बार मौसम का मिजाज बदलता रहता हैै। अपने साथ कुछ गरम कपड़े अवश्य लाएं।

उत्तराखंड सरकार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यात्रा को सफल बनाने व यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो के लिए भरसक प्रयास कर रही है। ताकि अधिक से अधिक यात्री धामों का दर्शन कर अपने जीवन को सफल बना सकें। इसके साथ ही सरकार की गाइडलाइन का पालन हरेक तीर्थयात्री जरूर करे। मास्क अवश्य पहनें।

यह भी पढ़ें 👉  अच्छी खबर : टी.बी. के 300 मरीजों को गोद लेगा "श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल" (Mahant Indiresh Hospital) : महाराज

तीर्थयात्री पहाड़ों पर किसी प्रकार की गंदगी न फैलाएं। वाहन चालक धीमी व निर्धारित गति अनुसार वाहन चलाएं, ओवरटेक न करें, शराब व अन्य किसी प्रकार का नशा न करें, किसी प्रकार का वाद-विवाद न करें, किसी भी प्रकार की समस्या आने पर यात्रा-मार्गों पर तैनात पुलिस सहायता लें।

अपनी तीर्थयात्रा को सुखद, आनंददायक व अबाधित बनाने का संकल्प लें।

‘इन्फो उत्तराखंड'(infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से जुड़ी तमाम खबरों को प्रकाशित कर प्रसारित किया जाता है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो ‘इन्फो उत्तराखंड’ के व्हाट्सएप व ईमेल पर संपर्क कर सकते हैं:-

Contact Info

Name: Mr. Neeraj Pal
Address: I block – 291,  Nehru colony, Dehradun, uttarakhand
Phone No: +91-9368826960
Email:  [email protected]

© 2023, Info Uttarakhand
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860
To Top