पर्यावरण

स्वच्छता से ही हम स्वस्थ और खुशहाल रहेंगे : जज दुबे

  • स्वच्छता से ही हम स्वस्थ और खुशहाल रहेंगे : जज दुबे

डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। उच्च न्यायालय व विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार और नगर पालिका डोईवाला के सहयोग के साथ-साथ अधिवक्ताओं ने नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता और पर्यावरण के प्रति अभियान चलाया।

रविवार को सफाई अभियान केशवपुरी, राजीवनगर, डोईवाला रेलवे स्टेशन और देहरादून रोड मनीमाई मंदिर, लच्छीवाला में चलाकर क्षेत्र के नागरिकों को जागरूक किया। उप जिलाधिकारी शैलेंद्र नेगी ने कहा कि सिंगल यूज़ पॉलिथीन का प्रयोग ना करें। पॉलिथीन बहुत सारी बीमारी को जन्म देती है जिसका इलाज संभव नहीं है। कचरा कूड़े दान में ही डालें ताकि नगर स्वच्छ बना रहे।

यह भी पढ़ें 👉  स्वास्थ्य और सुरक्षा सेवाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता, विशेषज्ञ डॉक्टरों की होगी तैनाती : डॉ. आर. राजेश कुमार

सिविल जज मीनाक्षी दुबे ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की और तहसील में सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। अपील करते हुए कहा की नगर को सुंदर बनाएं रखने के लिए नगर पालिका कर्मचारियों को सहयोग कर नगर को सुंदर बनाने में मदद करें।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए का होगा अपना Dedicated Server : बंशीधर तिवारी

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष सुमित्रा मनवाल, अधिशासी अधिकारी उत्तम नेगी, तहसीलदार सोहन सिंह, संस्कार भारती नगर अध्यक्ष ईश्वर चंद अग्रवाल, बार एसोसिएशन अध्यक्ष फूल सिंह वर्मा, भारत गुप्ता, सागर मनवाल, मनोहर सैनी, सचिन रावत आदि लोग उपस्थित रहे।
______________________________________________

स्वच्छता सप्ताह सरकारी कार्यालयों के परिसरो की सफाई के साथ समापन हुआ। जिसमें शिक्षों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने परिवेश को स्वच्छ रखने की शपथ भी ली। श्रमदान कार्यक्रम के अन्तर्गत सप्ताह भर मे विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  "मेरे सपनों का उत्तराखंड'' निबंध अभियान में युवाओं का जबरदस्त उत्साह

खंड शिक्षा अधिकारी मंजू भारती व पीआईसी प्रधानाचार्य नरेश वर्मा ने कहा कि सफाई का भाव हमारे घर से शुरू होकर देश तक जाना चाहिए, तभी ऐसी मुहिमो को सफल बनाया जा सकता है।

इस दौरान रामबाबू जोशी, राजेश डोभाल, बिजेंद्र सिह, डबल सिह, सुनील, आशुतोष डबराल, मयंक शर्मा, अश्वनी गुप्ता आदि ने श्रमदान किया।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top