उत्तराखंड

बड़ी खबर : मुख्यमंत्री ने आरटीओ (RTO) ऑफिस का किया औचक निरीक्षण। RTO अधिकारी दिनेश पठोई को किया सस्पेंड

देहरादून/इंफो उत्तराखंड

देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून आरटीओ (RTO) ऑफिस का औचक निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार सुबह राजपुर रोड मौजूद आरटीओ कार्यालय पर छापा मारा। तभी औचक निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने पाया कि आरटीओ कार्यालय पर आम जनता अपने वाहनों से संबंधित कार्यों के लिए सुबह 9 बजे से मौजूद थे। लेकिन कार्यालय में कुछ कर्मचारियों को छोड़कर आरटीओ के मुख्य अधिकारी दिनेश चंद्र पठोई और काफी कर्मचारी सुबह के 10:30 बजे होने के बावजूद भी मौजूद नहीं थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की विकास यात्रा में सहयोग दें उद्योग समूह : CM धामी

कार्यालय के कर्मचारियों और अधिकारी की लापरवाही देखकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आरटीओ दिनेश चन्द्र पठोई को निलंबित करने के निर्देश दिये है। इस दौरान परिवहन सचिव अरविंद सिंह हयांकी को निर्देश देते हुए कहा कि जितने भी कर्मचारी समय होने के बावजूद उपस्थित नहीं हैं, उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल : अल्ट्रासाउंड कराने आई महिला मरीज से अभद्रता

चौंकाने वाली बात यह है कि चार धाम यात्रा के पीक सीजन में आरटीओ के औचक निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आरटीओ (RTO) के 80% अधिकारी व कर्मचारी अनुपस्थित मिले। जिसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पारा चढ़ गया। और उन्होंने मौके पर ही आरटीओ दिनेश पठोई को सस्पेंड कर दिया गया। और साथ ही अनुपस्थित 80% कर्मचारी और अफसरों को एक महीने का वेतन रोकने के भी निर्देश दिये है।

यह भी पढ़ें 👉  सहसपुर और सहिया के स्वास्थ्य शिविरों में उमड़ी भीड़

 

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top