स्वास्थ्य

ब्रेकिंग : कांग्रेस की करारी हार पर मंत्री रेखा आर्य का करारा वार, कहा कांग्रेसी नेताओं को ले लेना चाहिए राजनीति से संन्यास

कांग्रेस नहीं कर सकती राज्य का विकास: रेखा आर्य

कांग्रेसी नेताओं को ले लेना चाहिए, राजनीति से संन्यास-रेखा आर्या

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ऐतिहासिक जीत पर मंत्री रेखा आर्य ने दी हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं

बनबसा मंडल व सम्पूर्ण चम्पावत विधानसभा की देवतुल्य जनता को इस ऐतिहासिक जीत पर हार्दिक बधाई व सभी का आभार -रेखा आर्य

देहरादून/इंफो उत्तराखंड

आज चम्पावत उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ऐतिहासिक जीत पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की। इस दौरान मंत्री महोदया ने उन्हें बनबसा मंडल की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौपने पर शीर्ष नेतृत्व का और यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रप्रयाग में सात शिक्षक बर्खास्त, बीएड डिग्री छिपाकर हासिल की थी नौकरी।

मंत्री महोदया ने कहा कि उन्हें बेहद खुशी है कि चम्पावत विधानसभा में हुए इस उपचुनाव में यहां की देवतुल्य जनता ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। साथ ही मुख्यमंत्री को ऐतिहासिक मतों से जिताकर एक मजबूत लोकतंत्र की स्थापना की।

इस दौरान मंत्री रेखा आर्य ने चम्पावत उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी द्वारा किये गए अनर्गल बयानबाजी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को जिस तरह से यहां की जनता ने सिरे से नकारा, इससे प्रतीत होता है, कि उत्तराखंड की जनता भारतीय जनता पार्टी की विकास की नीतियों पर विश्वास करती है। और यही कारण भी है कि चम्पावत में हुए उपचुनाव में भी कांग्रेस पार्टी और उनके प्रत्याशी की बेहद शर्मनाक हार हुई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  234 बॉण्डधारी डॉक्टर होंगे बर्खास्त, चमोली से सबसे ज़्यादा गैरहाजिर

मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि कांग्रेस हमेशा देश को गुमराह करने की कोशिश करती है। कांग्रेस पार्टी तुष्टिकरण की राजनीति करती है यही कारण है कि इस उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ऐतिहासिक जीत हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  234 बॉण्डधारी डॉक्टर होंगे बर्खास्त, चमोली से सबसे ज़्यादा गैरहाजिर

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कांग्रेस के शीर्ष नेताओ को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस के बड़े नेता इस चुनाव में कहीं दूर -दूर तक दिखाई नही दिए इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारतीय जनता पार्टी की विकास की लहर में किस तरह से यह कांग्रेसी नेता धराशाही हुए हैं।

Ad
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: [email protected]
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top