उत्तराखंड

ब्रेकिंग : कांग्रेस (Congress) ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए जारी की दो और लिस्ट, देखें पूरी सूची

इंफो उत्तराखंड

कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को पांचवीं लिस्ट में छह उम्मीदवारों और छठी लिस्ट में 33 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए।

पार्टी की ओर से घोषित उम्मीदवारों में मनहर पटेल का नाम शामिल हैं जिन्हें बाटोद से रमेश मेर की जगह टिकट दिया गया है। वहीं, भाजपा ने वढवाण सीट से जगदीश मकवाना का नाम तय किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की विकास यात्रा में सहयोग दें उद्योग समूह : CM धामी

कांग्रेस ने चार नवंबर को चुनाव के लिए 43 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करते हुए अपनी पहली सूची जारी की थी।

कांग्रेस ने 10 नवंबर को 46 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की। इसने शुक्रवार को सात उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की थी जिसमें पहले घोषित एक प्रत्याशी को बदला गया था। शनिवार को नौ उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की।

यह भी पढ़ें 👉  अनूठी पहल : नौ वर्षों से निजी खर्च पर मेधावी छात्रों को करा रहे भारत दर्शन : कंडारी

पांचवीं सूची के मुताबिक, मोरबी से जयंती जेराजभाई पटेल, जामनगर ग्रामीण से जीवन कुंभरवादिया, ध्रांगधरा से छतरसिंह गुंजारिया, राजकोट पश्चिम से मनसुखभाई कलारिया और गरियाधर से दिव्येश चावड़ा को टिकट देने की घोषणा की गई है।

कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता से बेदखल करने की कोशिश में है। राज्य में भाजपा दो दशक से ज्यादा वक्त से सत्ता में है।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के रेड अलर्ट के चलते देहरादून में स्कूल बंद, आदेश जारी

गुजरात की 182 विधानसभा सीटों के लिए एक और पांच दिसंबर को दो चरणों में वोट डाले जाएंगे, मतगणना आठ दिसंबर को होगी।

 

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top