उत्तराखंड

बड़ी खबर : कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हुई खत्म! बैठक में लिया ये बड़ा फैसला, पढ़ें,,,

Advertisements

नई दिल्ली। आखिरकार वही हुआ, जिसका अंदाजा पहले से था। पांच राज्यों में चुनावी हार के बाद दिल्ली में हुई कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में सोनिया गांधी को अध्यक्ष पद पर बने रहने का फैसला किया गया। रविवार की शाम को हुई चार घंटे तक चली इस मैराथन बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी शामिल हुए। वहीं असंतुष्ट धड़े जी-23 के नेता गुलाम नबी आजाद आदि भी बैठक में पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत

काग्रेस कार्यसमिति की बैठक से पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा था कि राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए। गहलोत के अलावा कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार जैसे वरिष्ठ नेता ने भी अध्यक्ष पद के लिए गांधी परिवार को अपना समर्थन दिया था।

सूत्रों के मुताबिक, सोनिया गांधी के नेतृत्व में सीडब्ल्यूसी ने भरोसा जताया है।

उनसे संगठनात्मक बदलाव की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का अनुरोध किया गया है। सूत्रों के अनुसार, नेतृत्व के प्रति भरोसा जताते हुए प्रस्ताव पारित किया गया है और संगठनात्मक बदलावों को आगे ले जाने का निर्णय लिया गया। सूत्रों की ओर से यह भी कहा गया है कि कांग्रेस दोबारा से चिंतन शिविर आयोजित करेगी। इसकी तारीखों को लेकर जल्द निर्णय किया जाएगा। कांग्रेस का आखिरी चिंतन शिविर 2013 में जयपुर में आयोजित किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश, गोवा, मणिपुर, पंजाब और उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार हुई है। पंजाब में तो उसने सत्ता गंवा दी। पंजाब में कांग्रेस सिर्फ 18 सीटों पर सिमट गई है। जबकि 403 सीटों वाले यूपी में उसे सिर्फ दो सीटें मिली हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यहां चुनाव अभियान की कमान अपने हाथों में ली थी। प्रियंका गांधी ने यूपी में महिला वोटरों को अपनी ओर खींचने के लिए ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ जैसा बड़ा कंपेन भी चलाया था।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top