उत्तराखंड

दु:खद : यहां सड़क दुर्घटना में कांस्टेबल की मौत। पुलिस परिवार में शोक की लहर

देहरादून/इंफो उत्तराखंड

उत्तराखंड पुलिस विभाग से एक बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है, जहां सड़क दुर्घटना में एक कांस्टेबल की मौत हो गई। जहां एक तरफ पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ रही है। वहीं उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरक्षी जवान राकेश राठौर तड़के 2:30 बजे अपनी मोटरसाइकिल से डोईवाला से देहरादून की ओर आ रहा था, तभी SBI हर्रावाला के सामने उनका एक्सीडेंट हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का सीएम ने किया शुभारंभ

स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में कांस्टेबल को उपचार के लिए कैलाश हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान कांस्टेबल राकेश राठौर की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  स्वास्थ्य और सुरक्षा सेवाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता, विशेषज्ञ डॉक्टरों की होगी तैनाती : डॉ. आर. राजेश कुमार

पुलिस के मुताबिक आरक्षी राकेश राठौर वर्ष 2001 बैच के भर्ती जवान थे। और वे वर्तमान में पुलिस लाइन देहरादून में नियुक्त थे। वहीं वे इन दिनों अवकाश पर रवाना थे।

पुलिस ने बताया कि आरक्षी राकेश राठौर बहुत ही मृदुभाषी एवं मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। उनका इस तरह अचानक से चला जाना पुलिस परिवार की बहुत बड़ी क्षति है जिसे पूरे पुलिस परिवार में शोक की लहर है

यह भी पढ़ें 👉  1,002 एकड़ भूमि NUITL के कब्जे में, परियोजना स्थल पर कोई बाधा नहीं : सीएम

“इंफो उत्तराखंड” ईश्वर से प्रार्थना करता है, कि इस जीवात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे, तथा उनके पारिवारिक सदस्यों को इस असहनीय दु:ख की घड़ी में शक्ति प्रदान करें।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top