उत्तराखंड

ब्रेकिंग : ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के निर्माण कार्यों का DM ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश

रुद्रप्रयाग/इंफो उत्तराखंड 

ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना के निर्माण कार्यों का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित (DM Mayur Dixit) ने रेल परियोजना एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया।

DM ने रेल परियोजना नरकोटा से खांकरा तक गतिमान टनल निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर रेल परियोजना के अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।

जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से रेल परियोजना के निर्माण कार्यों को समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने को कहा, उन्होंने कहा कि रेल परियोजना के गतिमान कार्यों से स्थानीय जनता को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो एवं किसी की कोई समस्या हो तो उसका यथाशीघ्र निराकरण किया जाए। जिलाधिकारी द्वारा टनल में कार्य कर रहे कर्मचारियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  रेड अलर्ट : देहरादून में कल बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, आदेश जारी..

उन्होंने रेल परियोजना निर्माण कार्य में आ रही किसी भी समस्या एवं परेशानी से भी संबंधित अधिकारियों से जानकारी भी मांगी। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के मैनेजर बीपी गैरोला ने DM को अवगत कराया है, कि ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक 9 पैच पर निर्माण कार्य गतिमान है, जिसमें 5 कार्यदायी संस्थाएं कार्य कर रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में तीमारदारों और स्टाफ में जमकर चले लात-घूंसे

उन्होंने कहा कि नरकोटा से खांकरा तक 2 किमी टनल का कार्य पूर्ण किया जा चुका है, और सभी टनलों में कार्य गतिमान है। उन्होंने रात्रि में टनल के निर्माण कार्यों के लिए की जा रही ब्लास्टिंग के लिए अनुमति की मांग की, इसके साथ ही टनल निर्माण कार्य में उपलब्ध हो रहा मटेरियल के उचित डंपिंग जोन की भी मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में तीमारदारों और स्टाफ में जमकर चले लात-घूंसे

DM Mayur Dixit ने रेल परियोजना के अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों से कहा कि रात्रि में यदि जो भी ब्लास्ट किया जाता है, तो उसके संबंध में स्थानीय लोगों को पहले ही इसकी सूचना से अवगत कराया जाए।

इसके साथ ही उन्होंने तहसीलदार को भी इसकी सूचना उपलब्ध कराने को कहा, ताकि इस संबंध में उनके द्वारा भी स्थानीय ग्रामीणों को जानकारी दी जा सके।

उन्होंने डंपिंग जोन बनाए जाने के लिए तहसीलदार को उचित स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top