उत्तराखंड

एआई और कानून का समन्वय भविष्य की आवश्यकता

  • एआई और कानून का समन्वय भविष्य की आवश्यकता

देहरादून। ग्राफिक एरा में विधि विशेषज्ञों ने कहा कि बदलते दौर की आवश्यकताओं को देखते हुए एआई और कानून, लीगल टेक्नोलॉजी, डेटा संरक्षण और डिजिटल गवर्नेंस जैसे उभरते क्षेत्रों को विधि पाठ्यक्रम का अभिन्न हिस्सा बनाया जाना चाहिए।

आज ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ लॉ को बोर्ड ऑफ स्टडीज़ की बैठक में देश के प्रतिष्ठित विधि विशेषज्ञों ने भविष्य की चुनौतियों के अनुरूप विधि शिक्षा को आधुनिक बनाना समय की आवश्यकता बताया। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति शशिकांत गुप्ता ने कहा कि विश्वविद्यालयों का उद्देश्य केवल कानून की डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि ऐसे सक्षम, नैतिक और व्यावहारिक दृष्टि से दक्ष अधिवक्ता तैयार करना होना चाहिए, जो न्याय व्यवस्था की चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हों।

यह भी पढ़ें 👉  आईएसबीटी-मॉल का होगा कायाकल्प : बंशीधर तिवारी

सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया के एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड आर.एच.ए. सिकंदर ने कहा कि मुकदमेबाजी के क्षेत्र में ड्राफ्टिंग, शोध और न्यायालय में प्रभावी पैरवी जैसे व्यावहारिक कौशल अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। छात्र छात्राओं को सिम्युलेटेड कोर्ट कार्यवाही, केस विश्लेषण तथा अधिवक्ताओं एवं न्यायाधीशों के साथ नियमित संवाद के अवसर मिलने चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआर विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

वाडिया गांधी एंड कंपनी, नई दिल्ली के पार्टनर चिरंजीवी शर्मा ने कहा कि डिजिटल परिवर्तन के दौर में विधिक क्षेत्र की अपेक्षाएँ तेजी से बदल रही हैं। इसके अनुरूप कॉर्पोरेट कंप्लायंस, कॉन्ट्रैक्ट ड्राफ्टिंग जैसे विषयों को पाठ्यक्रम में शामिल करने की आवश्यकता है।

बोर्ड ऑफ स्टडीज की इस बैठक को लखनऊ की डा. राम मनोहर नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी  के कुलपति डा. ए. पी. सिंह , हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ लॉ की डीन डा. ममता राणा और देहरादून के डीएवी (पीजी) कॉलेज के लॉ डिपार्टमेंट की हेड डा. पारुल दीक्षित ने भी ऑनलाइन माध्यम से संबोधित किया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश से नवनियुक्त केंद्रीय पदाधिकारियों का सांगठनिक अनुभव पार्टी को मजबूत करेगा : भट्ट

बैठक में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ लॉ के हेड डा. आशुतोष हजेला के साथ डा. शैलजा ठाकुर , डा. समता कथूरिया और अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top