हत्या या हादसा : चंडीगढ़ के होटल में काम कर रहे पहाड़ी युवक का शव बरामद, पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल
चंडीगढ़ के एक होटल में कार्यरत एक पहाड़ी युवक पिछले 12 दिन से लापता चल रहा था। हालांकि अब युवक की मौत की खबर सामने आ रही है। उसका शव भी बरामद कर दिया गया है। यह हादसा है या मर्डर इसका खुलासा होना अभी बाकी है।
पहाड़ी स्वाभिमान सेना से जुड़े चंडीगढ में कार्यरत कमल सिंह बागड़ी ने “इंफो उत्तराखंड” को बताया कि उनकी इस सम्बंध में गढ़वाल सभा के अध्यक्ष विक्रम बिष्ट से बात हुई है। उन्होंने बताया कि गढ़वाल सभा की पुलिस के अधिकारियों से इस सम्बंध में वार्ता हुई है। पुलिस ने बताया कि इस मामले की जांच चल रही है।
दरअसल, 25 वर्षीय युवक वीरेंद्र सिंह रावत (निवासी बड़कोट, उत्तरकाशी) अपने परिवार के साथ मनिमाजरा चंडीगढ़ में रहता है। बताया जा रहा है कि विगत 5 जुलाई को वह अपने एक दोस्त खुशपाल के साथ रात करीब 11:30 बजे घर से निकला था।
परिजनों का आरोप है कि पुलिस वीरेंद्र के लास्ट सीन एविडेंस पर काम कर उसके दोस्त खुशपाल से कड़ी पूछताछ नहीं कर रही है, जिससे वीरेंद्र के बारे में पता चल सके कि वो कँहा है ?
इस मामले में पहाड़ी स्वाभिमान सेना चंडीगढ़ इकाई ने पुलिस से इस घटना का खुलासा करने की मांग की है।
![Ad](https://infouttarakhand.com/wp-content/uploads/2024/12/Ad-KamalRawat.jpeg)
![](https://infouttarakhand.com/wp-content/uploads/2023/06/infouttarakhand-logo.png)
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 इंफो उत्तराखंड के फेसबुक पेज से जुड़ें