उत्तराखंड

खौफनाक वारदात : यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी का गला दबाकर उतारा मौत के घाट। जानिए क्यों ?

देहरादून/ इंफो उत्तराखंड

देहरादून के पटेल नगर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। जिससे आस-पास के क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई।

जानकारी के मुताबिक पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर किसी और से बात करने के शक में उसका गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। इस वारदात के बाद उसका पति चंगेज खान (48) निवासी हरभजवाला सुबह सात बजे आईएसबीटी पुलिस चौकी पहुंचा। और पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी (सवाना) की गला दबाकर हत्या कर दी। यह सुनते ही पुलिस के हाथ-पांव फूल गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की विकास यात्रा में सहयोग दें उद्योग समूह : CM धामी

 

जिसके बाद पटेलनगर कोतवाली के इंस्पेक्टर रविंद्र यादव, एसएसआई कुंदन राम और चौकी प्रभारी ओमबीर सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। और वहां देखा कि चंगेज खान की पत्नी मृत अवस्था में पड़ी मिली।

यह भी पढ़ें 👉  अनूठी पहल : नौ वर्षों से निजी खर्च पर मेधावी छात्रों को करा रहे भारत दर्शन : कंडारी

जिसके बाद सूचना पर पहुंची फॉरेसिंक टीम ने भी छानबीन कर सुबूत जुटाएं। और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए कोरोनेशन अस्पताल भेज दिया। साथ ही आरोपी पति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के रेड अलर्ट के चलते देहरादून में स्कूल बंद, आदेश जारी
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top