उत्तराखंड

Big Breaking : देवप्रयाग, तीन धारा के पास खाई में गिरा वाहन। दो लोगों की मौत व 7 लोग घायल

Join our WhatsApp Group
  • टिहरी -देवप्रयाग, तीन धारा के पास खाई में गिरा वाहन।
  • SDRF उत्तराखंड पुलिस ने किया 07 लोगों का सफल रेस्क्यू।

 

टिहरी/इन्फो उत्तराखंड

आज दिनांक 03-02-2022 को समय लगभग 6:00 बजे प्रातः एक ट्रक संख्या UA07TA-4601 जो श्रीनगर से ऋषिकेश की ओर जा रहा था जनपद टिहरी गढ़वाल के थाना देवप्रयाग की चौकी बचेलीखाल क्षेत्रान्तर्गत भरूपूर मोड़, तीन धारा के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर लगभग 300 मीटर खाई में गिर गया।

सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना देवप्रयाग पुलिस मौक़े पर पहुँची जिनके द्वारा घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, देवप्रयाग पहुँचाया गया। घायलों द्वारा बताया गया कि वे लोग लेबर का कार्य करते हैं तथा उन्हें ट्रक चालक द्वारा बिठाया गया था। मौके पर स्थानीय पुलिस एवं एसडीआरएफ मौजूद है।

यह भी पढ़ें 👉  झंडा मेला : सजने लगा श्री दरबार साहिब, बढ़ने लगी रौनकें, संगतों के पहुंचने का क्रम हुआ तेज़

अत्यधिक खराब मौसम के पश्चात भी पुलिस बल द्वारा रेस्क्यू अभियान लगातार चलाया जा रहा है। दुर्घटना में अभी तक 07 व्यक्ति घायल हुए हैं व 02 व्यक्ति मृतक हैं। दुर्घटना के कारणों का अभी स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है परंतु संभावना है कि ड्राइवर को नींद का झोंका आने के कारण दुर्घटना घटित हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  झंडा मेला : सजने लगा श्री दरबार साहिब, बढ़ने लगी रौनकें, संगतों के पहुंचने का क्रम हुआ तेज़

घायलों का नाम-

1:-राहुल सैनी पुत्र धर्म सिंह सैनी निवासी टांडा महिलाज नजीबाबाद, जनपद बिजनौर (उत्तर प्रदेश) उम्र 25 वर्ष।

2:-दिनेश कुमार पुत्र कलवाराम निवासी नजीबाबाद बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 30 वर्ष।

3:-मोहित पुत्र धर्मवीर निवासी नजीबाबाद, जनपद बिजनौर (उत्तर प्रदेश) उम्र 26 वर्ष।

यह भी पढ़ें 👉  झंडा मेला : सजने लगा श्री दरबार साहिब, बढ़ने लगी रौनकें, संगतों के पहुंचने का क्रम हुआ तेज़

4:-सतीश पुत्र धर्मवीर सिंह निवासी नजीबाबाद उम्र 32 वर्ष।

5:-विपिन कुमार पुत्र धर्मवीर निवासी गांमणि नजीबाबाद उत्तर प्रदेश उम्र 30 वर्ष।

6:-उमेर पुत्र समसुद्दीन निवासी सराय हरिद्वार उम्र 15 वर्ष।

7:-वीरेंद्र पुत्र धर्म सिंह निवासी ग्राम टांडा नजीबाबाद उत्तर प्रदेश उम्र 28 वर्ष।

मृतकों का विवरण

1:-योगराज पुत्र रेवती निवासी ग्राम रतन टांडा, थाना मंडावली,जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश। उम्र 40 वर्ष।

2- दूसरे मृतक के नाम पते के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: [email protected]
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top