उत्तराखंड

उत्तराखंड से बड़ी दुखद खबर, पुलिस महानिदेशक डीजीपी अशोक कुमार की मां का निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

उत्तराखंड से बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है, जहां उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार की मां सावित्री देवी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्होंने देहरादून के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 85 वर्ष में अंतिम सांस ली।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम ने किया 5 साल की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का विमोचन

मिली जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार की मां सावित्री देवी ने कल देर रात 8:30 बजे के आसपास अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं डीजीपी की मां लंबे समय से सांस की परेशानी और अन्य बीमारी के चलते तीन चार दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा के कुलपति डा. नरपिंदर सिंह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2026

वहीं, पिछले तीन चार दिन पहले उनकी तकलीफ एक बार फिर बढ़ गई। जिसके बाद उन्हें फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां देर शाम देहांत हो गया। उनका पार्थिव शरीर देर रात ही किशनपुर आईपीएस सरकारी आवास पर ले जाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री को प्रदेशभर से आई बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र

वहीं आज सुबह पुलिस के बड़े आला अधिकारी और शासन-प्रशासन से जुड़े लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकते हैं। जिसके बाद हरिद्वार में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top